अलीगढ़ : अतरौली में राशन का भीगा चावल लेकर पहुंचा ठेकेदार, वीडियो वायरल
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। राशन डीलरों तक खाद्यान्न बारिश में भीगते हुए पहुंचाया जा रहा है। सरकार की ओर से राशन डीलरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर माह गेहूं-चावल के साथ रिफाइंड, चना एवं नमक भी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन