फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh condition due to smog

सांसों पर संकट: आंखों में जलन, उखड़ रही सांस, ठीक नहीं हैं अलीगढ़ के हालात, एक्यूआई 400 के पार

Tue, 19 Nov 2024 12:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

नगर निगम ने एयर क्वालिटी मापने के लिए शहर के जिन 10 चौराहों पर ऑटोमेटिक मशीनें लगाई हैं वहां एक्यूआई 900 के पास पहुंच गया है। हालांकि, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी का कहना है कि 18 नवंबर को एक्यूआई 270 रहा। नगर निगम की माने तो समान्यत: शहर में 200 एक्यूआई होना चाहिए। लेकिन सभी चौराहों की एक्यूआई लगभग 400 से ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Aligarh condition due to smog
रामघाट रोड स्थित क्वार्सी चोराहे पर छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर की हवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जा रही है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। आंखों में जलन हो रही है लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के आंकड़ों में तालमेल नहीं दिख रहा। 18 नवंबर को जहां नगर निगम के ऑटोमेटिक स्टेशनों पर एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 900 पहुंच गया वहीं, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी का कहना है कि शहर का एक्यूआई अभी 270 है। ऐसे में भरोसा करना मुश्किल है कि आखिर किसकी रिपोर्ट सही है और किसकी गलत।

विज्ञापन


दीपावली और शादियों में हो रही आतिशबाजियों और कूड़ा आदि जलाने से निकलने वाले धुएं से शहर की हवा जहरीली हो गई है। 18 नवंबर को आसमान में धुंध की चादर बिछी रही। नगर निगम ने एयर क्वालिटी मापने के लिए शहर के जिन 10 चौराहों पर ऑटोमेटिक मशीनें लगाई हैं वहां एक्यूआई 900 के पास पहुंच गया है। हालांकि, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी का कहना है कि 18 नवंबर को एक्यूआई 270 रहा। नगर निगम की माने तो समान्यत: शहर में 200 एक्यूआई होना चाहिए। लेकिन सभी चौराहों की एक्यूआई लगभग 400 से ऊपर पहुंच गया है। जिसके कारण शहर की हवा जहरीली हो गई है। यह वृद्ध व बीमार लोगों के लिए काफी खतरनाक है।

विज्ञापन

नगर निगम ने जिन चौराहों पर मशीनें लगाई हैं वह काफी धूल भरे इलाके हैं। वाहनों के चलने से उड़ने वाले धूलकण की वजह से मशीनों में एक्यूआई ज्यादा दर्ज हुई है। - राधेश्याम, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 10 चौराहों की एक्यूआई रिपोर्ट तलब की गई है। एटा चुंगी (898) और कलक्ट्रेट (802) पर एक्यूआई सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। सांस के मरीज बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले। घर से निकलते वक्त मास्क जरूर लगाएं। - विनोद कुमार, नगर आयुक्त

Trending Videos

आंखों में जलन और सांस लेने में हुई परेशानी

18 नवंबर को शहर के हवा में सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने लगी। रामघाट रोड 33वीं वाहिनी पीएसी के पास से गुजरने वाले अधिकतर राहगीर, बाइक सवार और यात्री के आंखों से आंसू निकलने लगे। आसपास के ठेले वाले और अन्य दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर जल्द ही निकल गए।
 
यह होती हैं बीमारियां
जुकाम, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में संक्रमण, अस्थमा, फेफड़ों से संबंधित बीमारियां आदि। 

यह बरतें सावधानी

  • घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क या रुमाल बांधे।
  • आंखों पर चश्मा लगाएं।
  • एक ही मास्क का कई बार उपयोग न करें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
  • अस्थमा के मरीज बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

यह है एक्यूआई का पैमाना

  • 0-50 - अच्छी
  • 51-100- संतोषजनक
  • 101-200- सुधरी हुई
  • 201-300- खराब
  • 301-350 - बहुत खराब
  • 351-400 खतरनाक

चौराहे का नाम एक्यूआई माइक्रो घन मीटर
  • कंपनी बाग  665.36
  • आगरा रोड  572.27
  • बाराहद्वारी  464.62
  • सेंटर प्वाइंट  423.58
  • कलक्ट्रेट  802.16
  • दुबे का पड़ाव  420.31
  • एटा चुंगी  898.83
  • एएमयू  351.27
  • मसूदाबाद  476.03
  • रसलगंज  524.69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed