फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Clues found from one of the six feuds, strings related to Haryana

अलीगढ़ : छह में से एक अदावत से मिला सुराग, हरियाणा से जुड़े तार

Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Clues found from one of the six feuds, strings related to Haryana
अलीगढ़ः गांधी आई हॉस्पीटल के सामने सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता को गोली मारने के बाद गाड़ी में ब? - फोटो : CITY OFFICE
संदीप हत्याकांड में पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ा सुराग हाथ लगा है। अगर यह सुराग सही है तो घटना का बुधवार तक खुलासा संभव है। दिन भर के प्रयास के बाद चिह्नित की गईं छह अदावतों में से एक अदावत पर पुलिस की नजर टिक गई है।
विज्ञापन

क्योंकि सारसौल के रिश्तेदार परिवार से जुड़ी इस अदावत से जुड़ा खास व्यक्ति अपने घर से गायब है और उसकी कार भी शूटरों को गाइड करते हुए सीसीटीवी में कैद पाई गई है। जांच के आधार पर अंदेशा है कि इस घटना में हरियाणा से भी तार जुड़े हैं। वहीं पुलिस ने शूटरों के फोटो जारी किए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात तक जब सीसीटीवी की जांच शुरू हुई तो पाया कि एक कार ऐसी है जो शूटरों की कार के आगे हर जगह कैद है। शाम को साढ़े छह बजे शहर में शूटरों की कार घुसी है। उसके बाद घटना करने के बाद क्वार्सी की ओर जाते समय तक वह कार आगे है। जब इस कार को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की तो यह कार उन छह अदावतों में से एक अदावत से निकली, जिसे पुलिस ने अपनी सूची में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाया कि यह कार सारसौल के उस रिश्तेदार परिवार की है, जिससे विवाद चल रहा है। इसके बाद कार के स्वामी तक पहुंचने का प्रयास किया तो वह गायब बताया गया। जांच में पता चला कि वह परिवार से अलग क्वार्सी इलाके में रहता है। वहां से भी वह सोमवार से गायब बताया गया है। उसके कनेक्शन पर जब काम शुरू हुआ तो तार हरियाणा के सोनीपत से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
इस आधार पर पुलिस ने शूटरों के फुटेज जारी कर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसएसपी इतना ही बताते हैं कि एक संदिग्ध कार शूटरों की कार को गाइड करते चिह्नित पाई गई है। उसी दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द सफलता हाथ लगेगी।

हो सकता है समाज व व्यापार में बेइज्जती का बदला
सारसौल की इस अदावत के विषय में पुलिस को पता चला है कि इस परिवार पर एटा में मुकदमा दर्ज है। समझौते के नाम पर अब तक भारी भरकम रकम दी जा चुकी है और कुछ रकम दी जानी है। इस अदावत में समाज व व्यापार में बड़ी बेइज्जती हुई है। यह उसी का बदला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed