{"_id":"6868d58d0c5b9f81010508cb","slug":"aligarh-city-mla-mukta-raja-car-got-stuck-in-the-potholes-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी गड्ढों में फंसी: बदहाल रोड का जायजा लेने पहुंचीं मैडम, टायर फटा, मुश्किल से वहां से निकल सकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गाड़ी गड्ढों में फंसी: बदहाल रोड का जायजा लेने पहुंचीं मैडम, टायर फटा, मुश्किल से वहां से निकल सकीं
Sat, 05 Jul 2025 01:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:04 PM IST
सार
बदहाल रोड का निरीक्षण करने के लिए अलीगढ़ शहर विधायक मुक्ता राजा पला रोड पर पहुंचीं। उनकी गाड़ी सड़क के गड्ढों में फंस गई। उसका टायर तक फट गया। वहां पर मैकेनिक बुलाया गया। टायर बदला गया, तब कहीं विधायक वहां से रवाना हुईं।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर विधायक मुक्ता राजा की गाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई अलीगढ़ की पला रोड इस समय बदहाल है। रोड पर करीब 400 मीटर के दायरे में गहरे गड्ढे हैं। सड़क पर फैली मिट्टी ने बारिश में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 4 जुलाई को निरीक्षण करने पहुंचीं शहर विधायक मुक्ता राजा की गाड़ी भी गड्ढों में फंस गई। चालक ने गाड़ी को निकालने की कोशिश की तो टायर फट गया। बाद में मैकेनिक बुलाया गया। टायर बदला गया, तब कहीं विधायक यहां से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल पला क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कालीदह पोखर से चिरंजीलाल कॉलेज आगरा रोड तक सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। रात को 11 बजे से सुबह पांच बजे तक सड़क की खोदाई और पाइप डाली जाती है। पाइप डालने का कार्य चिरंजीलाल कॉलेज से मायापुरी तक हो चुका है। खोदाई के बाद गड्ढे नहीं भरे गए और खोदाई में निकले कंकड़, ईंटें और मिट्टी चारों ओर बिखरी पड़ी हैं। इससे पला रोड पर लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान बारिश होने से हालात बिगड़ गए। करीब 400 मीटर का रोड चलने लायक नहीं रहा। चौपहिया वाहन चलना तो दूर की बात ऑटो और दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। खोदाई के दौरान मायापुरी मोहल्ले के बाहर पला रोड पर पेयजल की लाइन भी फट गई। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की तो 4 जुलाई को कर्मचारी लाइन को ठीक करने पहुंचे। शाम करीब छह बजे शहर विधायक मुक्ता राजा निरीक्षण करने पला रोड पर पहुंचीं। वहां बदहाली देखने के बाद लौटते समय उनकी गाड़ी गड्ढों में फंस गई। इसी दौरान एक टायर फट गया।
