फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Charges framed against son in house robbery and mother's murder

अलीगढ़ : घर में लूट और मां के कत्ल में बेटे पर आरोप तय

Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Charges framed against son in house robbery and mother's murder
क्वार्सी क्षेत्र की एटा चुंगी से सटी सरोज नगर कॉलोनी में कुलदीप ज्वेलर्स के घर में एक करोड़ से ज्यादा की लूट और कुलदीप की पत्नी की हत्या में आरोपी बेटे व उसके दोस्तों पर आरोप तय हो गया है। एडीजे प्रथम शाहिद रजा के न्यायालय ने मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू करते हुए पहली गवाही के लिए 10 नवंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में आरोपी बेटे की पत्नी ने खुद व अपनी सहेली को निर्दोष करार देते हुए आरोप तय न करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार, 19 फरवरी को दिनदहाड़े कुलदीप के घर में लूट के दौरान उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कुलदीप के बेटे योगेश उर्फ राजा, उसकी पत्नी सोनम उर्फ चित्रा व सहेली शेहजल चौहान व शेहजल के प्रेमी को गिरफ्तार कर घर से लूटा गया एक करोड़ से अधिक का माल बरामद किया था। घटना के खुलासे में पाया गया था कि योगेश ने परिवार के विरोध के बावजूद सोनम से प्रेम विवाह किया था और अलग रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसने अपनी अलग दुनिया बसाने के लिए घर में इस लूट को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने में योगेश के साथ उसका दोस्त शामिल रहा, जबकि साजिश में योगेश की प्रेमिका व उसकी सहेली शामिल रहीं। इस मामले में सोनम ने न्यायालय में अर्जी दायर की कि उसने चूंकि योगेश से प्रेम विवाह किया।
इसलिए परिवार ने उसे व उसकी सहेली को मुकदमे में झूठा फंसाया है। इसलिए उनके खिलाफ आरोप तय न किए जाएं। मगर, न्यायालय ने अभियोजन पैरवी व पुलिस साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सोनम की अर्जी को खारिज कर दिया। साथ में चारों आरोपियों पर शनिवार को आरोप तय करते हुए ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पहली गवाही के लिए योगेश के पिता यानी मुकदमे के वादी कुलदीप वर्मा को तलब करते हुए 10 नवंबर तारीख नियत की है। बता दें कि मामले में पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की माल बरामदगी, सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट, बाल, मोबाइल पर वॉयस रिकार्ड आदि साक्ष्य के रूप में संकलित चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किए हैं। इस आधार पर ट्रायल शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed