फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Challan deducted for seven buses on incomplete standard

अलीगढ़ : अधूरे मानक पर सात बसों के काटे चालान

Sat, 23 Apr 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Challan deducted for seven buses on incomplete standard
स्कूल बस की जांच करते एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी । संवाद - फोटो : CITY OFFICE
मोदीनगर में निजी स्कूल की बस में छात्र की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर शनिवार को जनपद के सभी स्कूली बसों का भौतिक सत्यापन शुरू हुआ। पहले दिन 12 टीमों ने 65 बसों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मानक पूरे न मिलने पर सात बसों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

शहर के नामचीन स्कूलों से लेकर गली-मोहल्ले के छोेटे-बड़े निजी स्कूलों में आरटीओ दफ्तर के अधिकारी-कर्मचारी अपनी अपनी टीम के साथ पहुंचे। एक-एक करके सभी बसों के कागजात चेक किए गए। साथ ही बस का भौतिक सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान पेंट, इंश्योरेंस जैसे मानक पूरे न करने वाली सात बसों का चालान किया गया। एक बस का चालक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाया था, जबकि अधिकांश बसें सही स्थिति में मिलीं। आरटीओ केडी सिंह गौर, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी और आरआई चंपा लाल निगम के नेतृत्व में 12 टीमें चेकिंग अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed