फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Bulldozers roared on illegal occupations, vacated land

अलीगढ़ : अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर, खाली कराई जमीन

Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bulldozers roared on illegal occupations, vacated land
जिला प्रशासन का सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। कोल, अतरौली, इगलास, गभाना व खैर तहसील में करोड़ों रुपयों की सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के पांचवें दिन एसडीएम कोल संजीव ओझा के नेतृत्व में टीम ने अकराबाद से अवैध कब्जों को हटवाया गया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत एक करोड़ बताई गई है। अतरौली के गांव सुनपहर एलदपुर में एसडीएम रविशंकर सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम, कानूनगो देवकांत यादव, लेखपाल मथुरा प्रसाद ने गाटा संख्या 419, 420, 421, धर्मशाला व पंचायत घर पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

अतरौली एसडीएम रविशंकर के अनुसार खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 25 लाख रुपये है। खैर में एसडीएम केबी सिंह के नेतृत्व में टप्पल के गांव डोर पुरी में गाटा संख्या 168 क्षेत्रफल 4260 वर्ग मीटर पर रविंद्र कुमार निवासी सिया रोल के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर एसडीएम के अनुसार खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 3 करोड़ 19 लाख रुपये है। इगलास के गांव विशनपुर में एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटियार व तहसीलदार सौरभ यादव के नेतृत्व में टीम ने सरकारी अभिलेखों में दर्ज चारागाह भूमि गाटा संख्या 408 रकबा 0.346 हेक्टेयर को कब्जा मुक्त कराया।

तहसील गभाना के गांव ओगीपुर में 1640 वर्ग मीटर ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को एसडीएम भावना विमल, तहसीलदार ऊषा सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, कानूनगो अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कराते हुए कब्जा मुक्त करा दिया। गभाना एसडीएम ने बताया कि खाली कराई जमीन की कीमत करीब 32 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed