फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BSP's enlightened class conference today, Satish Chandra Mishra will come

अलीगढ़ : बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आज, आएंगे सतीश चंद्र मिश्रा

Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: BSP's enlightened class conference today, Satish Chandra Mishra will come
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बसपा एक बार फिर से ब्राह्मणों की ओर मुड़ रही है, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर इसकी शुरुआत करेंगे। पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह के भाजपाई होने और रामवीर उपाध्याय के निलंबन के बाद से पार्टी इस वर्ग में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करना चाहती है। इसीलिए विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इसकी कवायद शुरू हो गई है।
अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि सतीश मिश्रा 12 बजे तक अलीगढ़ आएंगे और मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में जवां के नरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, दीनू पंडित, शिवकांत शर्मा, विकास शर्मा, लवकुश शर्मा, अनिल शर्मा सहित कई युवा पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नकुल दुबे और पूर्व सांसद मुनकाद अली भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

गौर हो कि बसपा एक ओर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं पार्टी से निष्कासित नेता, असंतुष्ट नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत चुनाव से लेकर अभी तक इनका समाधान नहीं किया जा सका है। रविवार को पहले पांच नेताओं ने इस्तीफा दिया और उसके बाद देर रात तक इनको वापस कराया गया। दो नेता अभी भी इस्तीफे पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर मेरा क्या कसूर : महेश चौधरी
अलीगढ़। जिला पंचायत के चुनाव में निष्कासित हुए नेताओं में सुनील निगम, अभय कुमार बंटी और महेश चौधरी के खेमे में असंतोष है। रणवीर सिंह कश्यप भी इनके साथ निष्कासित हुए थे, लेकिन उनकी पार्टी में वापसी हो चुकी है। महेश चौधरी ने कहा कि वह पार्टी में पूरी श्रद्धा रखते हैं। बहन मायावती को पुन: सीएम बनाने के लिए काम करते रहेंगे, लेकिन मन में एक टीस है कि जब रणवीर सिंह कश्यप को पार्टी में पुन: वापस ले लिया गया तो उनके साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। आखिर उनका क्या कसूर है..?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed