फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Brokers outside RTO office, officials upset

अलीगढ़ : आरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों का जमावड़ा, अधिकारी परेशान

Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Brokers outside RTO office, officials upset
आरटीओ ऑफिस के बाहर बैठे दलाल। - फोटो : CITY OFFICE
आरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। यह आने वाले लोगों को बरगलाकर उनका काम अपने हाथों में ले लेते हैं। इसके बाद मनमानी रकम बसूलते हुए लोगों के काम किये जाते हैं।
विज्ञापन

काम कराने आ रहे लोग भी सरकारी सिस्टम के चलते इनसे कार्य करवाने के लिए राजी हो जाते हैं। ऐसे में जैसे ही लॉकडाउन खुला, वैसे ही दफ्तर के बाहर जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। जबकि लाइसेंस को छोड़कर सभी काम विंडो के माध्यम से किये जा रहे हैं, लेकिन विंडो तक पहुंचने में दलाल अड़चन पैदा करते हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने जब विभागीय पड़ताल की तो पता चला कि दलाल काम अटकने का हवाला देकर खुद करवाने की कहते हैं। इतना ही नहीं अन्य तरीके की समस्याएं बताते हुए कहते हैं काम जल्दी हो जाएगा। आनलाइन पोर्टल आने से पहले भी यही हालात रहते थे। टैक्नोलॉजी की जानकारी न होने पर लोग मनमानी रकम भी देने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जब विभाग को सूचना मिली तो एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने एसएसपी और डीएम को पत्र लिखा है, जिसके माध्यम से कहा गया है कि विभागीय दफ्तर के बार अराजक तत्व मौजूद हैं। जो लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं। ऐसे में इन अराजक तत्वों को हटाने का अनुरोध किया है। अब देखना होगा कि पुलिस कब सक्रिय होती है और अराजक तत्वों को हटाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed