{"_id":"5f0d8e0bb49a0016c423fe38","slug":"aligarh-bajrang-dal-worker-protest-agianst-bsp-parshad-statement-over-ujjain-mahakal-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकाल मंदिर को आतंकवाद का अड्डा बताने वाले पार्षद की गिरफ्तारी की मांग, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल मंदिर को आतंकवाद का अड्डा बताने वाले पार्षद की गिरफ्तारी की मांग, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में पढ़ी हनुमान चालीसा
Tue, 14 Jul 2020 04:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर को आतंकवाद का अड्डा बताने वाले बसपा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया और हनुमान चालीसा पढ़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी का सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और महाकालेश्वर मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले एएमयू पूर्व छात्र व बसपा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता यह भूल गए कि इन दिनों कोरोना वायरस से लोग कितना परेशान हैं।
शासन की दी हुई गाइडलाइन को तोड़ते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं। हालांकि पुलिस इस मामले पर भी कार्रवाई की बात कह रही है।
दरअसल बीते दिनों मध्य प्रदेश स्थित महाकाल मंदिर में कानपुर के बिकरू में पुलिसवालों की हत्या करने वाले विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि महाकाल मंदिर आतंकवादियों का अड्डा है।

इस पर जिले के अलग-अलग थानों में बसपा पार्षद के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। लेकिन थाना क्वार्सी, गांधी पार्क और देहली गेट में मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद भी एएमयू पूर्व छात्र व बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी ना होने से नाराज बजरंग दल के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्वार्सी थाने का घेराव किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ी। बजरंगियों का कहना है कि अगर महाकालेश्वर मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले आरोपी बसपा पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे भी इसी प्रकार प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा कर लिया है। 17 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना क्वार्सी का बजरंग दल के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने घेराव किया था, बजरंग दल के कार्यकर्ता बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।