फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Badra yearned, but in June it rained heavily

अलीगढ़ : बदरा ने तरसाया, मगर जून में जमकर ‘बरसी’ शराब

Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Badra yearned, but in June it rained heavily
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मानसून में देरी के कारण गर्मी सितम बनकर बरस रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई जतन कर रहे हैं लेकिन जिले में कुछ लोग ऐसे हैं, जो खुद पर बीयर व शराब की बारिश करा रहे हैं ताकि गर्मी से निजात पा सकें। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में जून माह में देसी, अंग्रेजी शराब व बीयर की 132.27 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। बीयर की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले माह 35.45 करोड़ रुपये की बीयर बिकी।
पिछले वित्तीय वर्ष के जून में 48.15 करोड़ रुपये की देसी शराब, 47.10 करोड़ रुपये की अंग्रेजी और 14.47 करोड़ रुपये की बीयर की बिक्री हुई थी। इस साल जून में शराब के साथ ही बीयर की बिक्री में भी तेज उछाल आया है। इसमें 49.68 करोड़ की देसी शराब, 47.14 करोड़ की अंग्रेजी शराब और 35.45 करोड़ रुपये की बीयर की बिक्री हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल से मार्च तक कुल 682.43 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।
विज्ञापन

- जिले में देसी, अंग्रेजी शराब के साथ ही बीयर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले अधिक बढ़ी है। इससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। देसी शराब केवल टेट्रा पैक में बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी
ये है जिले में स्थिति
- 484 दुकानें शराब की हैं।
- 129 दुकानें बीयर की हैं।
- 246 दुकानें देसी शराब की हैं।
- 109 दुकानें अंग्रेजी शराब की हैं।
जून महीने में पिछले तीन साल में हुई बिक्री
वर्ष धनराशि रुपये में
2020-21 106.69 करोड़
2021-22 110.02 करोड़
2022-23 132.27 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed