फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Artificial jewelery worth fifteen lakh rupees looted from Hapur's bullion trader

अलीगढ़ : हापुड़ के सराफा व्यापारी से पंद्रह लाख रुपये के आर्टिफिशियल जेवर लूटे

Sat, 08 Oct 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।शुक्रवार को वह अपने साथी राजू सिंघल पुत्र बृजमोहन सिंघल व कार चालक आकाश पुत्र हेमराज के साथ कार से व्यापार के सिलसिले में कासगंज गए थे।इसके बाद बदमाश चालक से कार की खिड़की खोलने के लिए कहने लगे।

विज्ञापन
Aligarh: Artificial jewelery worth fifteen lakh rupees looted from Hapur's bullion trader

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शेखाझील के समीप बाइक सवार छह बदमाशों ने कार सवार सराफा व्यापारी को रोक लिया। तमंचे की बट से चालक साइड का शीश तोड़कर कार के अंदर रखे जेवर से भरा बैग लेकर बदमाश भाग निकले। सराफा व्यापारी के अनुसार बैग में छह हजार रुपये सहित 15 लाख रुपये कीमत की आर्टिफिशियल आभूषण थे, जबकि पुलिस पांच लाख रुपये कीमत के आर्टिफिशियल आभूषण की लूट होने की बात कह रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई है।
हापुड़ शहर के श्रीनगर गीता मार्ग निवासी पुनीत जिंदल पुत्र विनोद जिंदल के अनुसार वह आर्टिफिशियल आभूषणों का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को वह अपने साथी राजू सिंघल पुत्र बृजमोहन सिंघल व कार चालक आकाश पुत्र हेमराज के साथ कार से व्यापार के सिलसिले में कासगंज गए थे। वहां से हापुड़ के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे उनकी कार थाना अकराबाद क्षेत्र में पनैठी-गंगीरी रोड पर शेखा झील के पास पहुंची तभी तीन बाइक पर आए असलहाधारी छह बदमाशों ने घेरकर जबरन उनकी कार रुकवा ली। इसके बाद बदमाश चालक से कार की खिड़की खोलने के लिए कहने लगे। खिड़की ना खोलने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर चालक साइड की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद असलहों के बल पर आर्टिफिशियल चूड़ियों से भरे बैग को कार से निकालकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी पुनीत जिंदल के अनुसार बदमाश जिस बैग को लूटकर ले गये हैं उसमें करीब 15 लाख रुपये कीमत की आर्टिफिशियल चूड़ियां और छह हजार रुपये रखे हुए थे। लूट की सूचना पर थाना पुलिस व सीओ के साथ ही एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ बरला अभय कुमार पांडे ने बताया कि व्यापारी ने शुरुआत में 15 लाख रुपये कीमत के आभूषण की जानकारी दी थी, लेकिन जांच में पाया गया कि व्यापारी के पास प्लेटेड चूड़ियां थीं। उपरोक्त चूड़ियां सोने-चांदी आदि के जेवर वाली नहीं हैं। प्लेटेड हैं। जिनकी कीमत पांच लाख रुपये थे, उन्हें बदमाश लूटकर ले गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed