फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh arrived Kairana spark, burnt effigies of government

अलीगढ़ पहुंची कैराना की चिंगारी, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Mon, 13 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh arrived Kairana spark, burnt effigies of government
फूंका पुतला - फोटो : रुपेश
 कैराना की आग की तपिश अलीगढ़ तक महसूस की जा रही है। शामली जिले के कैराना से हिंदुओं के पलायन के विरोध में हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी द्वारा अचल ताल रामलीला मैदान पर महामंत्री संजू बजाज की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैराना में सन 2011 के आंकड़ों के मुताबिक 32 फीसदी हिंदू आबादी थी। लेकिन अब केवल 8 फीसदी हिंदू आबादी बची है। वो भी भय के कारण अपना विस्थापन करने को मजबूर है। संजू बजाज ने कहा कि सार्वजनिक रूप से एलान किए जा रहे हैं कि वह लोग यहां से चले जाएं। गत दिनों चार हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया गया और पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी।
विज्ञापन

इसी भय के कारण अब तक 346 हिंदू परिवार अपना घर बार एवं व्यापार छोड़कर विस्थापन कर चुके है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। पलायन के जिम्मेदार लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार नमाजवादी सरकार बन कर रह गई है।   महानगर अध्यक्ष अमित राजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसे प्रकरण जानकारी न होना सरकार की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  युवा वाहिनी अध्यक्ष सोनू सविता ने चेतावनी देते हुए कहा कि विस्थापित हुए हिंदुओं को जल्द ही उनके घरों तक पहुंचाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हिन्दू जागरण मंच सड़कों पर उतरेगा।

महानगर सह प्रमुख  योगेश वार्ष्णेय ने कहा कि ये सब प्रदेश सरकार के इशारे पर हो रहा है। पुतला दहन करने वालो में महानगर अध्यक्ष अमित राजा, युवा वाहिनी अध्यक्ष सोनू सविता, महानगर महामंत्री संजू बजाज, उपाध्यक्ष विमल वार्ष्णेय, महानगर मंत्री संजय भीलवारा, महानगर सह प्रमुख योगेश वार्ष्णेय, क्षेत्रीय इकाई प्रमुख अभिषेक सांवरिया, सर्वेश गोल्डी माहौर, नीलेश कुमार, दीपक जैन, अमित कुमार, राहुल सुमित, बिल्लू ठाकुर, दुर्गा वाहिनी की विभागाध्यक्ष योगेश बहिन, रंजना, अदिति, मानसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed