फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ancient students rocked the youth festival

युवा उत्सव में पुरातन छात्रों ने मचाया धमाल

Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ancient students rocked the youth festival
रामघाट रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में रघुवीर बाल मंदिर स्कूल द्वारा रीयूनियन कार्यक्रम में उपस्थ? - फोटो : CITY OFFICE
रघुवीर बाल मंदिर के पुरातन छात्रों ने रविवार को पराग रेस्टोरेंट में युवा उत्सव 2021 का धूमधाम से आयोजन किया। युवाओं ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए विभिन्न रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन राजीव वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या मंजू गौर व लाविस्टा हाइट्स के स्वामी विक्रम सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में तकरीबन 300 से अधिक पुरातन छात्रों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम का आनंद लिया। यहां प्रधानाचार्या डॉ. मंजू गौर ने अपने पुरातन छात्रों को संबोधित करते हुए एक सफल आयोजन के लिए उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन में जिस तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका मतलब बचपन में दिए गए संस्कार आज भी सभी के जेहन में जीवित हैं। इन्हीं संस्कारों के साथ सभी आपस में जुड़कर रहें और एक बेहतर भविष्य की रणनीति बनाएं। यहां बच्चों ने अपनी प्रधानाचार्या को वायदा किया कि यह कार्यक्रम अब प्रतिवर्ष आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चों ने डांस, सिंगिंग, गिटार आदि पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हेमंत गौतम, आशीष शर्मा, विशाल कौशिक, मृदुल भारद्वाज, अंशुल चौरसिया, दिव्यम वार्ष्णेय, पल्लवी सिंह, सुरभि सिंह, हार्दिक अग्रवाल, फाल्गुनी सैनी, जतिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed