फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Along with jobs, traditional sources of employment have to be found

अलीगढ़ : नौकरियों के साथ-साथ रोजगार के परंपरागत स्रोत तलाशने होंगे

Wed, 04 May 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Along with jobs, traditional sources of employment have to be found
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डीएस बाल मंदिर में स्वावलंबी भारत अभियान ब्रज प्रांत की कार्यशाला में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि देश में बेरोजगारी का हल नहीं निकाला तो गंभीर समस्या बन जाएगी। इसीलिए हम सभी को नौकरियों के साथ-साथ रोजगार के परंपरागत स्रोत तलाशने होंगे। समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गया तो बेरोजगारी और भी विकराल हो जाएगी।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठनमंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि इस अभियान को संघ परिवार के 11 संगठन चला रहे हैं। इन दिनों देश में 35 करोड़ युवा हैं। अमेरिका जैसे कम आबादी वाले और चीन जैसे अधिक आबादी वाले देशों में भी बेरोजगारी है। हमें नौजवान की सोच बदलनी है।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के काल में श्रमिकों के समक्ष रोजगार का संकट पैदा हो गया था। ऐसे में उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में रोजगार भारती न्यास ने शुरुआत की। जैविक खेती करने वाले किसान संतोष सिंह ने रासायनिक कीटनाशक, उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की अपील की। जिला उद्योग केंद्र के ब्रजेश यादव ने सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। महिला समन्वय प्रमुख डॉ. इंदु वार्ष्णेय, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. राजीव कुमार, प्रांत संयोजक अमितेश अमित, अभियान के प्रांत समन्वयक डॉ. राजीव अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता टीका राम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शर्मिला शर्मा ने की व संचालन डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed