फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh airport may be named after Kalyan Singh

Aligarh Airport: बदल सकता है अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, मंत्री लक्ष्मी नारायण ने दिए कल्याण सिंह नाम के संकेत

Sun, 10 Mar 2024 04:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मेरा यह प्रयास होगा कि अलीगढ़ के एयरपोर्ट का नाम बाबू कल्याण सिंह के नाम से हो। 

विज्ञापन
Aligarh airport may be named after Kalyan Singh
पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्धाटन किया। वहीं अलीगढ़ में यूपी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर कराने का प्रयास करने की बात कही। जिससे यह संकेत दिखने लगे हैं कि आने वाले समय में अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदल कर कल्याण सिंह अलीगढ़ एयरपोर्ट या कल्याण सिंह एयरपोर्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़ एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिला प्रभारी मंत्री और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मेरा यह प्रयास होगा कि अलीगढ़ के एयरपोर्ट का नाम बाबू कल्याण सिंह के नाम से हो। यह सुझाव केंद्रीय सरकार को भेजा जाएगा। हम इसकी मांग नहीं बल्कि प्रयास करेंगे, क्योंकि मांग तो अपोजिशन के लोग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण सिंह की स्मृति में बना हुआ है मुख्य गेट प्रेरणा द्वार 
धनीपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में मुख्य गेट प्रेरणा द्वार के नाम से बनाया गया है। यहां एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी निधि से जीटी रोड से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर स्वागत द्वार बनवाकर लगवाया है। करीब तीन साल पहले जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की ओर से एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जा चुका है। सबसे खास बात है कि धनीपुर हवाई पट्टी का उद्घाटन भी तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने ही किया था। 
मंत्री लक्ष्मी नारयण चौधरी
अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर का नाम किया गया था कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर
अलीगढ़ में बने हैबिटेट सेंटर का नाम भी बदला गया थाँ अब उसे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के नाम से जाना जाता है।

अलीगढ़ एयरपोर्ट के कोड HRH पर बोले यह
जब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से अलीगढ़ एयरपोर्ट के कोड HRH पर पूछा गया कि क्या यह कोड हरिगढ़ को प्रदर्शित करता है, तो इस पर उन्होंने अनभिज्ञता दर्शाते हुए कहा कि यह तो कोड होते हैं, जो भी रखा गया हो। सोशल मीडिया पर अलीगढ़ एयरपोर्ट का कोड ARH न होकर HRH करने पर यह हरिगढ़ को दर्शाने वाला बताया जा रहा है, वैसे भी अलीगढ़ के नाम को हरिगढ़ करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed