फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Airport First Flight

Aligarh Airport First Flight: लखनऊ को पहली फ्लाइट जब उड़ी, इतिहास के पन्नों में जुड़ गईं ये यादें

Tue, 12 Mar 2024 02:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 02:08 AM IST
सार

पहले दिन यात्रा करने पहुंचे यात्रियों में इसको लेकर भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करने और उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करने में भी देरी नहीं लगायी।

विज्ञापन
Aligarh Airport First Flight
अलीगढ़ एयरपोर्ट से पहली उड़ा को झंडी दिखाते हुए जनप्रतिनिधि - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

अलीगढ़ के लिए 11 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। लखनऊ से आई पहली फ्लाइट अपने तय समय से करीब पौने दो घंटे देरी पहुंची और जाने वाली फ्लाइट भी करीब देरी से रवाना हुई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मार्च को वर्चुअल उद्घाटन के दूसरे दिन एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। लखनऊ से पहली फ्लाइट को दोपहर 12.55 बजे रवाना होना था, लेकिन यह दो घंटे दस मिनट की देरी से 3.5 मिनट पर रवाना हुई और शाम 4.5 बजे पहुंची। हालांकि विमान संचालन करने वाली कंपनी फ्लाईबिग ने दावा किया था कि दोनों फ्लाइट में सारी टिकटें बुक हो चुकी हैं, लेकिन लखनऊ से पहुंचने वाली फ्लाइट में मात्र नौ यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। इनमें से एक यात्री ने अंतिम समय में यात्रा को रद्द कर दिया और विमान आठ यात्रियों और दो पायलट, दो स्टाफ और एक एयर होस्टेस  सहित 13 लोगों को लेकर अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचा। अलीगढ़ से 3.35 बजे फ्लाइट को लखनऊ के लिए रवाना होना था, यह 4.30 बजे रवाना हुई। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने सफर को यादगार बताया एवं एयरपोर्ट की सुंदरता की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ एयरपोर्ट
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत
एयरपोर्ट से उड़ान के मौके पर आइए एक साथ ऊंची उड़ान भरें, अलीगढ का प्रथम उड़ान प्रस्थान समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल अनिल पाराशर, डॉ. राजीव अग्रवाल, निखिल माहेश्वरी, धर्मेंद्र सिंह आदि ने प्रथम उड़ान से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बिग बोर्डिंग पास, बुके व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीके ग्रुप के एमडी विशाल गर्ग, फ्लाईबिग के सीएमडी कैप्टन संजय मंडाविया आदि मौजूद रहे।  लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचे यात्रियों व स्टाफ का सीडीओ आकांक्षा राना ने स्वागत किया। 
एयरपोर्ट
यात्रियों में दिखा उत्साह 
पहले दिन यात्रा करने पहुंचे यात्रियों में इसको लेकर भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करने और उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करने में भी देरी नहीं लगायी। पहले दिन लखनऊ से अलीगढ़ आने वाले विमान में सफर करने वालों में शेखर सराफ समूह के एमडी सुमित सराफ, सामाजिक संगठन के अध्यक्ष संजय माहेश्वरी, अखिल माहेश्वरी, कमल गर्ग, डॉ. कंचन, अशोक कुमार सिंह, शीतल, त्रिमल सिंह सवार थे। अलीगढ़ से लखनऊ जाने वाले विमान में पहली टिकट की बुकिंग कराने वाले बीडीके समूह के निदेशक विशाल गर्ग, विमान का संचालन कर रहे बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाईबिग) के सीएमडी कैप्टन संजय मंडाविया, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह उनके पुत्र अनूप प्रताप सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, लोकेश गर्ग, प्रवीण गर्ग, मनीष गर्ग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह, डॉ. अनीस हैदर आदि ने सफर किया। 

अलीगढ़ व मुरादाबाद की फ्लाइट का मिल सकता है तोहफा 

1 मई से अलीगढ़ और मुरादाबाद के लिए भी फ्लाइट का तोहफा मिल सकता है। अलीगढ़ से कानपुर तक 19 सीटर विमान चलाने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही उड़ान का संचालन तय होगा। एविएशन कंपनी फ्लाई बिग ने कानपुर से पहले चरण में अलीगढ़ और मुरादाबाद के लिए दो महीने के अंदर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर ली है। कंपनी से जुड़े अफसरों की मानें तो एयरलाइंस सर्विस शुरू करने के लिए कंपनी को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। कानपुर से अलीगढ़ और कानपुर से मुरादाबाद के लिए रूट आवंटित हो चुका है। बाकी औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा करने के प्रयास चल रहे हैं। 
अलीगढ़ एयरपोर्ट
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था 
पहली उड़ान को देखते हुए एयरपोर्ट के गेट से लेकर अंदर व बाहर भारी संख्या में एसएसबी के जवान ड्यूटी पर तैनात रहे। यहां बिना जांच पड़ताल व पहचान पत्र के किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं थी। बकायदा यहां से सफर करने वाले, आने वाले यात्रियों और आमंत्रित अतिथियों की सूची तैयार कर ली गई थी। सूची में नाम दर्ज होने पर ही संबंधित को आने-जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मी आने-जाने वालों से रोक-टोक करते नजर आए।

अलीगढ़ से आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या व कानपुर के लिए भी जल्द शुरू होंगी उड़ान 
अलीगढ़ एयरपोर्ट से हवाई उड़ान की सेवा देने वाली कंपनी फ्लाईबिग के सीएमडी संजय मंडाविया ने दावा किया है कि जल्द ही अलीगढ़ से आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या व कानपुर के लिए भी उड़ान शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी सप्ताह में दो दिन ही फ्लाइट की सुविधा रहेगी। अगले माह तक इस सेवा को सप्ताह में पांच दिन के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले एक माह तक सफर करने वाले यात्रियों से 1348 रुपये ही लखनऊ तक का किराया लिया जाएगा। यात्री कंपनी की वेबसाइट के अलावा अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 
अलीगढ़ एयरपोर्ट
एयरपोर्ट संचालन पर दी शुभकामना 
अलीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने के अवसर पर पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के अलावा स्लीपवैल कंपनी के एमडी राहुल गौतम ने भी बधाई संदेश भेजा है। पेटीएम संस्थापक ने अपने ऑडियो संदेश में कहा कि अलीगढ़ को एयरपोर्ट कनेक्टिविटी मिलना काफी खुशी की बात है। स्लीपवैल कंपनी के एमडी राहुल गौतम ने कहा है कि एयरपोर्ट अलीगढ़ के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उनकी माताजी एवं पूर्व सांसद शीला गौतम अलीगढ़ से लखनऊ ट्रेन के जरिए जाती थीं। उन्होंने भी इस एयरपोर्ट को बनाए जाने के लिए काफी प्रयास किए थे। 

दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुई एयरपोर्ट टर्मिनल में फ्लाइट 

अलीगढ़ एयरपोर्ट टर्मिनल में फ्लाइट शुरू होने से पहले सीडीओ आकांक्षा राना, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी सिंह, फ्लाईबिग कंपनी के सीएमडी संजय मंडाविया, एजीएम अनुराम सेठ, बीडीके ग्रुप से विशाल गर्ग संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने टिकट विंडो व बोर्डिंग काउंटर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। अलीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट को जनप्रतिनिधियों व फ्लाईबिग कंपनी के पदाधिकारियों ने गुलाबी झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर, एयरपोर्ट पर पहला फूड आउटलेट कुंजीलाल दालसेव का खुला है। संस्थापक मुदित गोयल की ओर से पहली फ्लाइट से जाने वाले सभी यात्रियों को मशहूर सोनपापड़ी व दालसेब का पैक वितरित किया गया। 
अलीगढ़ एयरपोर्ट
विमान की छत से टकराता है सिर
यात्रियों का कहना था कि विमान छोटा है। इसमें खड़े होने पर सिर विमान की छत से टकराता है। झुककर ही प्रवेश और निकास होता है। शौचालय नहीं है। इसकी गति भी धीमी है, यह नीची उड़ान भरता है। सफर के दौरान शहरों व गांवों को दिखाता हुआ चलता है। लखनऊ से मात्र 45 मिनट में सफर तय कराने का दावा कंपनी की ओर किया गया था। अलीगढ़ से लखनऊ तक सड़क मार्ग से करीब चार से पांच-घंटे में पूरा होने वाला सफर हवाई मार्ग से भी पांच घंटे में पूरा हो सका। अलीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ की पहली फ्लाइट दोपहर 03:25 बजे जानी थी। फ्लाइट में जाने वाले यात्री दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से शाम 05: 21 बजे रवाना हुई। 
एयरपोर्ट
घनश्याम ने अलीगढ़ में 114वें एयरपोर्ट का रिकार्ड बनाया 
अलीगढ़ एयरपोर्ट से पहले दिन लखनऊ जाने वाली उड़ान में अलीगढ़, मथुरा के अलावा अन्य शहरों के यात्रियों ने भी यात्रा की। इस फ्लाइट में वृंदावन के घनश्यामदास महाराज भी यात्रा करने अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्री के रूप में अब तक देश-विदेश के 113 एयरपोर्ट से यात्राएं कर चुके हैं। अलीगढ़ आकर 114वें एयरपोर्ट से सफर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बताया कि वह सिंगापुर, कंबोडिया, ढाका समेत 12 देशों के एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं।

  • पहली बार अलीगढ़ से सफर करके अच्छा लग रहा है। अब अपने शहर के लोग आसानी से लखनऊ और अन्य शहरों के लिए जा सकेंगे। अपना जिला विकास की नई ऊंचाई तक पहुंचेगा। - अनूप प्रताप सिंह 
  • अभी तक ट्रेन और बसों की ही सुविधा थी, लेकिन अब हवाई जहाज की यात्रा कर सकेंगे। अपने जिले से पहली बार यात्रा करके अच्छा लग रहा है।- डॉ. अनीस हैदर 
  • मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि अपने जिले से इतनी जल्दी हवाई यात्रा शुरू होगी, पर मोदी हैं तो मुमकिन है ये बात सिद्ध होती है। मुख्यमंत्री को भी बहुत-बहुत बधाई।- ठा. रवेंद्र पाल सिंह, विधायक छर्रा 
  • जिले से पहली बार उड़ान का सुखद अनुभव लिया। ये हमारे लिए गौरव की बात है। हवाई यात्रा शुरू होने से जिले का विकास अब और तेज हो जाएगा। -चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी 
  • हवाई यात्रा करके बहुत अच्छा लगा। जिले के लिए गौरव की बात है। किराया इतना सुलभ है कि इससे सभी आराम से यात्रा कर सकेंगे। - मनीष गर्ग 
  • अलीगढ़ नित नए विकास की यात्रा तय कर रहा है। हवाई यात्रा भी उसी में एक है। इससे जिले का तेजी से विकास होगा। - प्रवीन गर्ग
  • हवाई यात्रा करके बहुत अच्छा लग रहा है। जिले में लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब लखनऊ जाना लोगों के लिए बहुत आसान हो जाएगा। - तेजवीर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख 
  • पहली यात्रा का आनंद ही कुछ और है। हवाई जहाज पर बैठते ही लखनऊ पहुंच गए। ट्रेन और निजी गाड़ी से जाने में करीब छह से सात घंटे का समय लगता था।- लोकेश गर्ग 
  • अक्सर जिले से लोग लखनऊ जाते रहते हैं। गाड़ी से जाने पर जाम आदि की दिक्कत होती है। हवाई जहाज से लखनऊ मात्र 45 मिनट में पहुंच जाएंगे। - विशाल गर्ग, बीकेडी 

अलीगढ़ एयरपोर्ट

  • अलीगढ़ से हवाई जहाज से यात्रा करना बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि जिले से पहली उड़ान थी। मैं उसका हिस्सा बना, इसलिए ये मेरे लिए गौरव की बात है। हम विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।- संजय मंडाविया 
  • लखनऊ से जब अलीगढ़ पहुंचा तो बहुत अच्छा लगा। ये मेरे लिए बहुत सुखद पल था, क्योंकि जब हवाई जहाज से अलीगढ़ की धरती देखी तो खुशी से झूम उठा। - सुमित सराफ
  • लखनऊ से जब विमान ने उड़ान भरी तो बस ऐसा लग रहा था कि जल्दी से अपने शहर पहुंचें। जब एयरपोर्ट पर विमान उतरा तो नजारा देखते ही बना।  सच, अपना जिला बहुत सुंदर लग रहा था।- संजय माहेश्वरी 
  • जिले में नित नए विकास को पंख लग रहे हैं। एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से लखनऊ आने जाने में तनिक भी समय नहीं लगेगा। इससे युवाओं को भी काफी सुविधा होगी।- अखिल माहेश्वरी 
  • लखनऊ से कुछ ही मिनटों में अलीगढ़ पहुंच गए। इतना समय तो शहर से अलीगढ़ एयरपोर्ट तक आने में ही लग जाता है। काफी अच्छा लग रहा है। अब किसी भी शहर में जाना आसान होगा।  - कमल गर्ग 
  • अलीगढ़ से एयरपोर्ट की शुरुआत होना एक सपने के सच होने जैसा है। पहले सफर में काफी आनंद आया।  - डॉ. कंचन 
  • लखनऊ से उड़ान भरी तो चंद मिनट में सीधे अलीगढ़ पहुंचे। पहली उड़ान का सफर अच्छा लगा। - अशोक कुमार सिंह 
  • अभी तक बड़े शहरों से ही हवाई सुविधा थी, लेकिन अब अपने अलीगढ़ से इसकी शुरुआत होना बेहद खुशी का पल है। अब दूसरे शहरों में जाना और भी आसान होगा। - शीतल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed