फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: After migrants, now train passengers are in sight.

अलीगढ़ : प्रवासियों के बाद अब ट्रेन से आने वाले यात्रियों पर नजर

Fri, 05 Jun 2020 08:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: After migrants, now train passengers are in sight.
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ कर प्लेट फार्म में एंट्री कराते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रवासी यात्रियों के बाद अनलॉक फेज में रेल यात्रियों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी यात्रियों का नाम पते समेत संपूर्ण ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। स्टेशन पर ही थर्मोस्केनिंग के साथ ही इनका ब्यौरा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं एडीएम प्रशासन को भेजने की व्यवस्था की गई है। ताकि यह सभी निगाह में रहें और तबीयत बिगड़ने पर इनका चिन्हांकन आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन

अनलाक फेज में एक जून से चंद ट्रेनें ही अलीगढ़ आ रही हैं। इनमें भी कोरोना का खौफ साफ नजर आ रहा है। पिछले चार दिनों में मात्र 1190 यात्रियों का आना इसका पुख्ता सबूत है। इन यात्रियों से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका के चलते सभी को सशर्त जनपद में प्रवेश दिया जा रहा है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के उतरते ही वहां मौजूद स्वास्थ्य टीमें उनकी थर्मो स्कैनिंग कर रही हैं। इसके बाद अलग काउंटर पर सभी के नाम, पते व मोबाइल नंबर के साथ जनपद में आने के प्रयोजन, कब तक ठहरेंगे, ठहरने वाले स्थान का पता, मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं और वापसी में कहां जाएंगे आदि जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। उन्हें रेलवे की गाइड लाइनों से संबंधित पर्चा भी दिया जा रहा है। इसके बाद 12 दिनों तक होम क्वारंटीन होने की शर्त पर ही इन्हें जनपद में प्रवेश करने दिया जा रहा है। नगर स्तर पर यह ब्यौरा नगर निगम व सीएमओ कार्यालय एवं ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं एडीएम प्रशासन को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिनों में आने वाले यात्रियों का ब्यौरा
-एक जून-72 यात्री
-दो जून-278 यात्री
-तीन जून-348 यात्री
-चार जून-492 यात्री
सभी यात्रियों को 12 दिन तक होम क्वारंटीन होने की शर्त पर ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। स्वास्थ्य टीमें उन पर पैनीे नजरें बनाये हुए हैं। यात्रियों को हिदायत दी गई है कि यदि उनमें कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण मसलन बुखार, जुकाम, खांसी, गले में खराश आदि दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग या जिला कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दें। ताकि उनका परीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. बीपी कल्याणी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed