फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: After all, who is the insider... Maybe that's why eyewitnesses were not made

आखिर कौन है भेदिया...शायद इसीलिए नहीं बनाया चश्मदीद गवाह

Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: After all, who is the insider... Maybe that's why eyewitnesses were not made
संदीप गुप्ता की हत्या के लिए शूटरों को उनकी गाड़ी की लोकेशन बताई जा रही थी। ऐसा अब तक की जांच में पुलिस का मानना है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर वह भेदिया कौन था, जो लोकेशन शूटरों तक पहुंचा रहा था। इसी कड़ी में एक सवाल ये भी है कि गाड़ी में संदीप के अलावा सिर्फ दो अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन

जिनमें से एक यानी कंपनी अधिकारी को गवाह नहीं बनाया गया है, जबकि परिवार के एक सदस्य व अति करीबी दोस्त को गवाह बताया है। इसे लेकर पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। मगर इतना जरूर है कि तथ्यों का तकनीक यानी सर्विलांस की मदद से अध्ययन हो रहा है। उसके बाद ही कंपनी अधिकारी के विषय में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

कंपनी अफसर ने गाड़ी में ही नीचे छिपकर बचाई जान
सोमवार को हुई घटना के बाद पुलिस के पास एक ड्राइवर, कंपनी का अधिकारी दो लोग मिले जो संदीप के साथ बताए गए। इनमें से ड्राइवर के बयान की पुष्टि दुकानदार से हुई कि वह पान मसाला लेने उतरा। करीब बीस कदम दूरी पर गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच फायरिंग की आवाज सुनी तो पाया कि उसके मालिक संदीप पर गोली चली है। मगर वह शूटरों को नहीं देख पाया। जब तक शूटर भाग चुके थे। जब कंपनी अधिकारी से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया, मगर वह बोला कि अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी में नीचे ही छिप गया था।
पत्नी के जन्मदिन में साथ ले जा रहा था कंपनी अधिकारी
पुलिस जांच में पता चला है कि ग्रीन पार्क सोसाइटी में रहने वाले कंपनी अधिकारी की पत्नी का बर्थडे था। उसी की दावत में वह संदीप को अपने साथ ले जा रहा था। खुद कंपनी अधिकारी ने ही सिक्योरिटी स्टाफ को यह कहकर आगे भेजा था कि तुम लोग ग्रीन पार्क पहुंचो, हम लोग संदीप की गाड़ी से आ रहे हैं। इस पर सिक्योरिटी स्टाफ ने ऐतराज भी जताया। मगर कंपनी अधिकारी के दबाव पर सिक्योरिटी स्टाफ आगे चल पड़ा। इसी बीच पीछे से वे चले और यह घटना हो गई।

अलग-अलग कई लोगों से चल रही पूछताछ
इस घटना में गनर, ड्राइवर, कंपनी अधिकारी के अलावा सारसौल से जुड़े रिश्तेदार, कंपनी के करीबी स्टाफ, कासिमपुर से जुड़े अलग-अलग लोगों से पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं। काफी लोगों को अलग-अलग बैठाकर क्रास बातचीत चल रही है। अभी किसी टीम से कोई महत्वपूर्ण तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed