फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh After 2days ayodhya veddict

फोर्स ने दिलाया विश्वास, शहर अपनी रौ में चल पड़ा बिंदास

Mon, 11 Nov 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh After 2days ayodhya veddict
रेलवे रोड़ बाजार में अयोध्या राम मंदिर फैसले के दुसरे दिन बाजारों में रही रौनक। - फोटो : CITY OFFICE
अयोध्या प्रकरण पर एतिहासिक और संवेदनशील फैसले के दूसरे दिन रविवार को अमनपसंद अलीगढ़ में आल इज वैल है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने दोपहर डेढ़ बजे इंटरनेट की सेवाएं चालू करा दीं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय, महाविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, कोचिंग और अन्य शिक्षण संस्थाएं 12 नवंबर तक बंद रहेंगी। फिलहाल सर्किल वार सोशल मीडिया सेल लगातार लोगों पर नजर रखे हुए है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बरकरार हैं। सेक्टर स्कीम के बीच पुराने शहर की ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी जारी है। दोपहर में अधिकारियों ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान ईद ए मिलाद उन नबी का जुलूस शांति के साथ सम्पन्न होने पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि ने दोपहर में अनूपशहर रोड, एएमयू सर्किल, मैरिस रोड, रामघाट रोड, रेलवे रोड, ऊपरकोट सहित कई संवेदनशील इलाकों में गश्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की। ये भी कहा कि जनता ने फैसले के दिन बहुत ही सौहार्द का परिचय दिया है, जिसके लिए पूरे अलीगढ़ की जनता बधाई की पात्र है। लेकिन कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया सर्विलांस, सादा वर्दी में पुलिस की निगरानी जारी रहेगी। जब सब कुछ सामान्य गति से सुचारू हो जाएगा तभी शासन के आदेश पर सुरक्षा में ढ़िलाई होगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ दंगा नियंत्रण वाहन, आंसू गैस, बुलेट प्रूफ जैकेट, आधुनिक हथियार, स्नाइपर, बम और डॉग स्क्वायड सहित सुरक्षा का पूरा दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन

500 सोशल मीडिया एकाउंट निगरानी में
मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी हो रही है। कहीं भी कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट और भावनाएं भड़काने पर रासुका की कार्रवाई होगी। मंडलायुक्त कार्यालय में अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमे और उनकी निगरानी की रिपोर्ट पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल स्तर पर बने सोशल मीडिया निगरानी सेल में लगातार निगरानी जारी है। शहर में करीब 500 लोग सर्विलांस पर रखे गए हैं, इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाले संदेश और जाने वाले संदेशों की निगरानी की जा रही है। कई दर्जन ऐसे लोग हैं, जिनको गोपनीय तरीके से पुलिस निगरानी में रखा गया। इसके अलावा सभी बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है। मिश्रित आबादी वाले व अतिसंवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी है। अधिकारियों की टोली दोपहर तीन बजे तक पुराने शहर में सक्रिय रही। इसके बाद अधिकारी जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए।
ये है इंतजाम
02 सुपर जोन, तीन जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया था समूचा महानगर
11 बजे शुक्रवार रात से शुरू करा दी गई शहर में राउंडवार पुलिस गश्त
04 कंपनी पैरामिलिट्री, दो कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी शहर में तैनात
अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अलीगढ़ ने अपने भाईचारे की मिसाल पेश की है। हर वर्ग के लोग अमनपसंद है। अभी पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा इंतजाम यथावत रहेंगे।
-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
रविवार को पूरे जिले में कानून व्यवस्था सामान्य रही है। इसलिए पूरे जनपद की जनता का साथ मिला है। सभी ने एक दूसरे की भावनाओं का पूरा सम्मान किया है। पुलिस प्रशासनिक स्तर से एहतियातन अभी कड़ी सुरक्षा जारी रहेगी।
-आकाश कुलहरि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
अयोध्या प्रकरण पर आया फैसला सुप्रीम कोर्ट का स्वागतयोग्य निर्णय है। जिसका पूरे देश ने सम्मान किया है। सभी को इस वक्त आपसी भाईचारे की मिसाल कायम कर दुनिया में भारत का नाम रोशन करना चाहिए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

-राजेश सैनी, सपा।
अयोध्या प्रकरण के फैसले से उन सभी लोगों को बड़ी राहत मिली है जिन्होंने जीवन बलिदान करते हुए या जीवित रह कर संघर्ष करते हुए वहां पर श्रीरामलला विराजमान को स्थापित करने में पूरा जीवन लगा दिया। ये निर्णय उन सभी लोगों को समर्पित है।
गौरव शर्मा, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed