{"_id":"62b8b6abfe50b35e7822259d","slug":"aligarh-a-young-man-climbed-a-tree-to-pluck-mangoes-died-of-current-vijaygarh-news-ali2947653129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा युवक, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा युवक, करंट से मौत
विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : VIJAYGARH
थाना क्षेत्र गांव दुभिया में आम के पेड़ में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए नानऊ-सासनी मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर अकराबाद व विजयगढ़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने परिवार मदद का भरोसा दिलाया है।
जितेंद्र (22) पुत्र नेम सिंह निवासी गांव माडरपुर थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर अपने मामा की बेटी मोनिका की शादी में 24 जून को गांव दुभिया आया था। रविवार की सुबह आठ बजे बहनोई वीरेंद्र सिंह निवासी भोपालगढ़ी के साथ बाइक पर सवार होकर बहन से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र रास्ते में बाइक रोक कर आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ गया। पेड़ के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। जिससे पेड़ में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से जितेंद्र की मौत हो गई। हालांकि उसके बहनोई का कहना कि जितेंद्र लघुशंका के लिए पेड़ के नीचे गया था, तभी उसने पेड़ को छू लिया और करंट की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे की मांग कर नानऊ-सासनी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम व घटना की सूचना पर अकराबाद व विजयगढ़ थानेे की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
इस दौरान करीब 20 मिनट तक मार्ग बाधित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल में इस पेड़ के कारण तीन हादसे हो चुके हैं। लेकिन न तो पेड़ को कटवाया गया है। न ही लाइन को उस जगह से हटवाया गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने परिवार को सांत्वना दी है। कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। विजयगढ़ थानाध्यक्ष सीताराम सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।