{"_id":"61bcdfefdca3a87f272b9f90","slug":"aligarh-48-thousand-looted-by-showing-pistol-to-beer-salesman-city-office-news-ali2808420140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बीयर सेल्समैन को तमंचा दिखाकर 48 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बीयर सेल्समैन को तमंचा दिखाकर 48 हजार लूटे
विज्ञापन
अलीगढ़ : रामघाट रोड पर बीयर के ठेके पर हुई लूट के बाद सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखते पुलिस कर्मी। स?
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड-कल्याण मार्ग स्थित निरंजनपुरी नवादा के पास बीयर शराब ठेके से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सेल्समैन को तमंचा दिखाकर 48 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश बीयर खरीदने के लिए ग्राहक बनकर पहुंचे थे। वारदात के बाद बदमाश ठेके का शटर गिराकर सेल्समैन को बंद कर भाग गए। पुलिस वारदात को अंजाम देने देने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
क्वार्सी इलाके के किशनपुर निवासी जितेंद्र कुमार का देवत्रय अस्पताल के सामने बीयर शराब का ठेका है। यहां पिछले करीब छह माह से जयवीर नामक सेल्समैन कार्यरत है। जयवीर के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे ठेके पर युवक बीयर खरीदने पहुंचा। बीयर लेने के बाद वह कुछ देेर तक ठेके पर ही खड़ा रहा। तभी युवक का दूसरा साथी वहां आ गया और तमंचा दिखाकर उससे केबिन का गेट खुलवा लिया। फिर गल्ले में बिक्री के रखे 47935 रुपये लूट लिए और ठेके का शटर गिराकर भाग गए। बदमाशों के के कुछ देर बाद सेल्समैन ने शटर खोला और शोर मचाया।
फिर सेल्समैन भागकर गांधी नेत्र चिकित्सालय में चश्मे की शॉप चलाने वाले व ठेके के दूसरे पार्टनर अशोक कुमार के पास पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। उन्होंने ठेका स्वामी जितेंद्र कुमार के अलावा इलाका पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी विजय सिंह के अलावा एसओजी टीम जांच को पहुंच गई और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
बंद मिला ठेके का कैमरा
ठेके में हुई लूटपाट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के बंद रहने से फुटेज में कैद नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने आस-पास की दुकानों व इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान दोनों संदिग्ध युवक कैमरे की फुटेज में नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान के साथ ही धरपकड़ के प्रयास में जुट गई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द पकड़ा जाएगा।