{"_id":"586428854f1c1b255eeeb462","slug":"alcohol-smugglers-soldier-climbing-car-foot-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने सिपाही पर चढ़ाई कार, पैर में चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करों ने सिपाही पर चढ़ाई कार, पैर में चोट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करों ने बुधवार को अलीगढ़-पलवल मार्ग में राधिका विहार के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर कार चढ़ा दी। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक सिपाही के पैर में चोट आई है। पीछा कर पुलिस ने स्कार्पियो कार को पकड़ लिया। कार के अंदर से पुलिस ने हरियाणा से लाई गई 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
बताते हैं कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि स्कार्पियो गाड़ी में हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। चौकी इंचार्ज जट्टारी सुधीर डागर ने सिपाहियों के साथ राधिका विहार के समीप सड़क पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो कार को सिपाहियों ने रुकने के लिए हाथ दिया।
पुलिस देख स्कार्पियो चालक ने सिपाहियों को टार्गेट कर रफ्तार और तेज कर दी। इससे सिपाही पीछे हटे, फिर भी रोहित नाम के एक सिपाही के कार की टक्कर से पैर में चोट आ गई। चौकी पुलिस ने पीछा कर स्कार्पियो सवार सुखवीर पुत्र महावीर निवासी गिढ़गिसी सालपुर को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसका भाई नारायण सिंह भागने में सफल रहा। एसओ टप्पल राजीव यादव के अनुसार जानबूझकर पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई थी।