फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh Yadav said, Modi government is also selling and Feku

अलीगढ़ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, फेंकू के साथ बेचू भी है मोदी सरकार

Sat, 05 Feb 2022 07:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, Modi government is also selling and Feku
अलीगढ़ में प्रेसवार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार फेकू के साथ बेचू भी है। मोदी सरकार में हवाई जहाज से लेकर एयरपोर्ट तक बिक गए। प्रदेश में सपा- रालोद गठबंधन 400 सीटें जीतेगा। बाकी तीन सीटें विपक्षियों की होगी। वे शनिवार को अनूपशहर-अलीगढ़ रोड क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजीडेंसी में सपा-रालोद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सभी सातों सीटों पर सपा-रालोद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज में बैठेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अलबत्ता, डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे गरीब गाड़ी तक नहीं चला पा रहा है। गरीबों के पैसे को भाजपा अमीरों की तिजोरी में भरने का काम कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने हवाई जहाज, एयरपोर्ट, कारखाने बेच दिए। यह सरकार केवल फेकू ही नहीं है, बल्कि बेचू सरकार भी है। अगर मौका मिल गया तो भाजपा सरकार सब बेच देगी। सब संस्थाएं बिक जाएंगी। ऐसे में डॉ. बीआर आंबेडकर के संविधान का क्या होगा। इसलिए यह चुनाव भविष्य के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग नकली हैं। झांसा देने वाले हैं। भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। झूठी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब से साइकिल और हैंडपंप साथ आएं, तब से भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। हमारे और सहयोगी दलों ने उनके दरवाजे में कुंडी लगाई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ वासियों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भाजपाइयों के लिए ऐतिहासिक ताला लगाएंगे। उनके कदम से भाजपा का दरवाजा बंद होगा। इन दरवाजों पर ऐसा ताला लगाना, जिसकी चाबी कहीं न बना पाए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा। अगर कोई पूछे यह कैसे होगा तो उन्हें बताना भाजपा विधायक व सांसद गांव में घुस नहीं पा रहे हैं। वह कूटे जा रहे हैं। गांव में महंगाई के चलते भाजपाई घुसने से बच रहे हैं। उन्होेंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को भाजपा सरकार ने अकेला छोड़ दिया। अगर दवा, अस्पताल, ऑक्सीजन समय से मिल जाते तो बड़े पैमाने पर लोगों की जानें बच जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को पैदल छोड़ दिया गया। कई मजदूर अपने घर पर पहुंचने से पहले स्वर्ग सिधार गए। सपा ने एक-एक लाख रुपये की मदद की थी। अखिलेश यादव ने कहा कि घरेलू बिजली का 300 यूनिट फ्री होने के एलान से भाजपा घबरा गई है। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। हरदुआगंज में बिजली का कारखाना लगाने का काम सपा सरकार ने किया है। बाबा योगी आदित्यनाथ बिजली के कारखाना का नाम नहीं बोल पाते हैं। समाजवादी पेंशन 500 रुपये के बजाय 1500 रुपये महीने दी जाएगी। बाबा जी (मुख्यमंत्री) लैपटॉप नहीं चलाना जानते, इसलिए वह लैपटॉप नहीं बांटेंगे। सपा गठबंधन सरकार 22 लाख लोगों को नौकरी देगी। किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को सपा सरकार बनने पर 25-25 लाख रुपये देकर उनका सम्मान करेगी। सपा सरकार के 100 नंबर योगी सरकार ने 112 कर दिया। यह जब से हुआ है तब से पुलिस कबाड़ा हो गई। पुलिस खराब हो गई।
रिसर्च इंस्टीट्यूट को देंगे विशेष पैकेज
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अलीगढ़ में कारीगरों के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट व हार्डवेयर इंस्टीट्यूट बनाएंगे, जिससे कारोबार और कारीगरों के बीच तालमेल हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए विशेष पैकेज भी देंगे। यहां से निर्यात बढ़ेगा। अलीगढ़ के साथ प्रदेश की भी आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

आप जिताइए तो धन्यवाद देने आएंगे रथ से
अखिलेश यादव ने कहा कि उनका पूरा मन रथ से अलीगढ़ में आने का था, लेकिन ऐसा किसी कारणवश नहीं हो सका। आप एक-एक सीटें जिताइए। जीत की खुशी में धन्यवाद देने हम और जयंत चौधरी दोेनों रथ के साथ आप सबके बीच आएंगे। खुशी के माहौल में धन्यवाद देंगे। इस बार होली का त्योहार और खुशी से मनाएंगे। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा और 14 मार्च को सभी रंग की होली होगी। कोई रंग छूटने नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed