{"_id":"6a88c3a46d86d321630701a3","slug":"agricultural-products-will-reach-cities-from-local-railway-stations-aligarh-news-c-2-gur1004-1048776-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्थानीय रेलवे स्टेशनों से शहरों तक पहुंचेंगे कृषि उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्थानीय रेलवे स्टेशनों से शहरों तक पहुंचेंगे कृषि उत्पाद
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कृषि उत्पादों को देश के बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे नई पहल करने जा रहा है। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत अब स्थानीय रेलवे स्टेशनों को भी जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से क्षेत्र में उत्पादित कृषि उत्पादों को रेल के जरिये विभिन्न शहरों के बाजारों तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। रेलवे स्टेशनों से उत्पादों की ढुलाई होने पर किसानों, उत्पादकों और व्यापारियों को अपने माल को दूसरे शहरों तक पहुंचाने का एक नया विकल्प मिलेगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की योजना के तहत स्थानीय स्टेशनों से कृषि उत्पादों की बुकिंग और परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होने के साथ ही बड़ी मात्रा में उत्पादों को एक साथ दूरदराज के शहरों तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशनों को भी माल परिवहन से जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित किए जाने की संभावना है।