Agnipath Scheme: अलीगढ़ में अग्निपथ योजना का जमकर हुआ विरोध, प्रदर्शनकारियों ने बसों की शीशे तोड़े, टायरों में लगाई आग
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अग्निपथ योजना में सेना व पुलिस भर्ती मैं 4 साल के बाद सेवा मुक्त हुए अग्नि वीरों को वरीयता देने की घोषणा पर सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे व तीनों सेनाओं में फिजिकल, मेडिकल परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों में आक्रोश पनप गया।
विस्तार
थाना क्वारसी व गभाना क्षेत्र में अग्निपथ योजना के तहत सेना व पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को वरीयता देने के विरोध में अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। गभाना के सोमना मोड़ नेशनल हाईवे पर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव कर बसों के शीशे तोड़ने के साथ सड़क पर टायरों में आग लगाकर जमकर उत्पात किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर अभ्यर्थियों को दौड़ा दिया। अभ्यार्थियों ने थल सेना, वायु सेना और नौसेना में फिजिकल, मेडिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा करा कर जल्द नियुक्ति देने और पूर्व की भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने की मांग को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो अभ्यार्थी सड़कों पर उतर कर व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कर प्रदर्शन खत्म कराया।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अग्निपथ योजना में सेना व पुलिस भर्ती मैं 4 साल के बाद सेवा मुक्त हुए अग्नि वीरों को वरीयता देने की घोषणा पर सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे व तीनों सेनाओं में फिजिकल, मेडिकल परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों में आक्रोश पनप गया। अभ्यार्थियों ने थाना क्वारसी क्षेत्र में मॉल के सामने रामघाट रोड पर सड़क पर जाम लगाकर व थाना का गभाना क्षेत्र में सोमना मोड़ पर नेशनल हाईवे 91 पर जमकर उत्पात मचाते हुए पथराव कर तीन बसों के शीशे तोड़ दिए और हाईवे की सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंची गभाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दिया। अभ्यार्थियों की मांग है कि तीनों सेनाओं के प्रवेश के लिए फिजिकल, मेडिकल पास करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा करा कर जल्द नियुक्ति दी जाए। तीनों सेनाओं व पुलिस में पूर्व भर्ती प्रक्रिया को लागू किया जाए।
एसडीएम कोल संजीव औझा ने बताया कि अभ्यार्थियों ने क्वारसी क्षेत्र में रामघाट रोड पर पीएसी के निकट अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को सेना व पुलिस भर्ती में वरीयता देने का विरोध करने के साथ रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन को उचित माध्यम से रक्षा मंत्री के पास तक पहुंचा दिया जाएगा।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गभाना के सोमना मोड़ हाईवे पर सेना की भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कर प्रदर्शन को खत्म करा कर शांति व्यवस्था कायम की।