{"_id":"67b6380a3374967d9702132d","slug":"after-a-fight-with-his-elder-brother-he-was-stabbed-in-the-stomach-died-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100108-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बड़े भाई से झगड़े के बाद पेट में घोंप लिया चाकू, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बड़े भाई से झगड़े के बाद पेट में घोंप लिया चाकू, हुई मौत
Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:29 AM IST
सार
दो भाईयों में झगड़ा होने पर मां ने दोनों को अलग कमरों में बंद कर दिया। छोटे भाई ने अपने पेट में चाकू मार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक देवा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जाटव मोहल्ला निवासी एक युवक ने बड़े भाई से झगड़े के बाद अपने पेट में चाकू घोंप लिया। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं और मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
18 फरवरी की शाम जाटव मोहल्ला निवासी देवा (18 ) पुत्र शेर सिंह की तहेरी बहन की शादी थी। बताते हैं कि वह 18 फरवरी की शाम वहां शराब के नशे झगड़ा करने लगा। इस पर बड़े भाई योगेंद्र ने उसे रोका तो उससे भी झगड़ने लगा। यह बात उनकी मां को पता चली तो वह दोनों बेटों को घर ले आई और दोनों को अलग-अलग कमरे में कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच देवा ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। यह देख परिजन के होश उड़ गए। वह वाहन बुलाकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन