{"_id":"67333843fa200d078901050b","slug":"advocates-protested-by-blocking-atrauli-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अधिवक्ताओं ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन, वकीलों को पीटने वाले पुलिस वालों के निलंबन की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अधिवक्ताओं ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन, वकीलों को पीटने वाले पुलिस वालों के निलंबन की उठी मांग
Tue, 12 Nov 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2024 04:43 PM IST
सार
अतरौली में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों का निलंबन होना चाहिए।
विज्ञापन
सड़क पर बैठ प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट का विरोध अभी भी जारी है। अलीगढ़ के अतरौली में अधिवक्ताओं ने रामघाट कल्याण मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अतरौली में अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के बाहर रामघाट कल्याण मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना का जगह-जगह विरोध हो रहा है। अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों का निलंबन होना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्रशेखर राजपूत, नीलिमा पाठक, योगेंद्र सिंह वीरवान, चौधरी धुरेंद्र सिंह, केके गौड़, चंद्रशेखर शर्मा, संदीप कौशिक, गुनीश चौधरी, मनोहर लाल वशिष्ठ, ताहिर बहाव, विनीत सिंह, मनोहर सिंह राघव, हरिओम कुमार, फिरोज आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन