{"_id":"66d2e9f0685554cf340ba1fa","slug":"ada-aligarh-demolished-five-colonies-calling-them-illegal-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADA Aligarh: पांच कॉलोनियों को अवैध बताकर कराया ध्वस्त, दो भवन किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADA Aligarh: पांच कॉलोनियों को अवैध बताकर कराया ध्वस्त, दो भवन किए सील
Sat, 31 Aug 2024 03:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:31 PM IST
सार
पांच मंजिला भवन बन चुका था, जिस पर एडीए ने सीलिंग कार्रवाई की है। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम रसलगंज में बिल्डर हरिओम गुप्ता के अवैध निर्माणाधीन भवन भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
सराय हकीम में अवैध बिल्डिंग को एडीए द्वारा किया गया सील
- फोटो : संवाद
विस्तार
अवैध निर्माण पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने धौर्रामाफी व बन्नादेवी में दो भवनों को सील कर दिया है। वहीं, पांच कॉलोनियों को अवैध बताकर ध्वस्त कराया है।
विज्ञापन
30 अगस्त को थाना क्वार्सी क्षेत्र के अलीनगर धौर्रामाफी में बिल्डर लताफत रजा, मोहम्मद शाहिद द्वारा छह मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। पांच मंजिला भवन बन चुका था, जिस पर एडीए ने सीलिंग कार्रवाई की है। इसी तरह थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम रसलगंज में बिल्डर हरिओम गुप्ता के अवैध निर्माणाधीन भवन पर सीलिंग कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा थाना लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर में अजय लोधी, करसुआ में बिल्डर विनोद कुमार और उमंग सिटी सोफा, खैर रोड में ललित अग्रवाल, मडराक क्षेत्र के गांव खेड़िया मथुरा रोड पर बिल्डर अली खां व गांव पड़ियावली के आंवला बाग के पास बिल्डर ओम प्रकाश शर्मा की अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। एडीए उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि एडीए ने अवैध निर्माण और कॉलोनी पर कार्रवाई की है।