{"_id":"6a74802c76428e1a720fbf89","slug":"accused-of-luring-a-minor-into-marriage-and-conversion-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाबालिग को बहलाकर निकाह करने और धर्मांतरण कराने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाबालिग को बहलाकर निकाह करने और धर्मांतरण कराने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 06 Aug 2026 06:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:09 PM IST
सार
आरोप है कि आरोपी बहलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। करीब छह वर्ष से शोषण कर रहा था। किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर उसे पहले पुनर्वास केंद्र और बाल सुधार गृह में भी रखा जा चुका है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने अपने परिजन और अन्य लोगों की मदद से किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की एक किशोरी को बहलाकर साथिनी गांव लाने और धर्मांतरण कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। किशोरी के भाई ने निकाह कराने की कोशिश और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप लगाया है। गोरई थाना पुलिस के अनुसार मामले में जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र निवासी एक युवक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि मामला करीब छह वर्ष पुराना है, तब उनकी बहन की आयु 17 वर्ष थी। आरोपी गांव साथिनी निवासी शफीक बहलाकर उनकी बहन को अपने साथ ले गया। करीब छह वर्ष से उनकी बहन का शोषण कर रहा था। बहन की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर उसे पहले पुनर्वास केंद्र और बाल सुधार गृह में भी रखा जा चुका है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शफीक ने अपने परिजन और अन्य लोगों की मदद से उनकी नाबालिग बहन का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का प्रयास किया। मौलवी मोहम्मद तैयफ, बानो, आमना और कोतवाल पर इस साजिश में शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि पीड़िता के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए गए। विरोध करने पर परिवार सहित उनकी बहन को जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी को जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।