फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   accident on highways, one died, jam

हाईवे पर एक्सीडेंट में किशोर की मौत, दो घंटे जाम-हंगामा

Fri, 21 Jun 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
accident on highways, one died, jam
महानगर के सटे हाईवे बाईपास स्थित गांव अलीपुर के पास कैंटर की चपेट में साइकिल सवार दो किशोर आ गए, जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और उग्र प्रदर्शन करते हुए एक रोडवेज पर पथराव कर यात्रियों से मारपीट कर दी। वहीं कैंटर को आग लगाने की कोशिश की। इस सूचना पर एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट कई थानों के फोर्स व पीएसी के साथ पहुंचे। दो घंटे तक लोगों को समझाने के बाद जाम खुलवाया। तब जाकर शव वहां से हट सका और आगे की औपचारिकताएं की गईं।
विज्ञापन

इलाका पुलिस के नअुसार सौरभ (16) पुत्र बाबी निवासी ईसनपुर थाना क्वार्सी अपने दोस्त शादाब के साथ कमालपुर से सटे गांव अलीपुर के निकट जीटी रोड के हाईवे बाईपास पर साइकिल चला रहा था। तभी साइकिल अनियंत्रित होने से दोनों पीछे से आ रहे एक कैंटर की चपेट आ गए। सौरभ कैंटर के पीछे वाले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल पर पीछे बैठा शादाब हादसे में घायल हो गया। मौका पाकर कैंटर चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रख हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक रोडवेज की बस पर पथराव कर दिया व यात्रियों के साथ मारपीट भी की। कैंटर में आग लगाने की कोशिश की गई। सूचना पाकर पुलिस के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में क्वार्सी, बन्नादेवी, गांधी पार्क, सासनी गेट सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पीएसी को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट नलिनी कांत, एसपी सिटी अभिषेक सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमुश्किल ठोस कार्रवाई व मुआवजे आदि का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों के अनुसार सौरभ अपने घर में अकेला चिराग था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। परिजनों ने थाने में कैंटर के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed