फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ABVP burns effigy of Tamil Nadu Chief Minister

अलीगढ़ : एबीवीपी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP burns effigy of Tamil Nadu Chief Minister
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
तमिलनाडु की एक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में यहां कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एग्री विजन के प्रांत संयोजक जय यादव ने कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले के मिशनरी स्कूल में मतांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या को मजबूर होने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया।
विज्ञापन

साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री मुथु रामलिंगम, दक्षिण तमिलनाडु प्रांत मंत्री सुशीला सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रांत छात्रा सह संयोजक शिवानी पचौरी ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने बर्बरता की हदों को पार कर दिया है। इस मौके पर महानगर मंत्री अंकुर शर्मा, महानगर विस्तारक आकाश राठौर, महानगर मंत्री अंकुर शर्मा, करन आर्य, हर्ष भारद्वाज, महक, राधिका, तनिष्का, शालिनी, मुक्ता, हिमांशी, अन्नू, निखिल, अग्नेश, हरेंद्र, अजीत, कुलदीप, शैलेंद्र, राजगुरु, नितिष, जय, रवि, देवेश, शिवा, मोहन आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed