फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man who went to take a bath in a canal drowned and died.

Aligarh News: नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Fri, 29 May 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a canal drowned and died.
क्षेत्र के गांव पश्चिमी फतेहगढ़ी में एक युवक नहर में नहाते वक्त बुधवार को डूब गया। करीब 24 घंटे बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उसका शव मिला है।
विज्ञापन

पश्चिमी फतेहगढ़ी निवासी हरजुस पुत्र खड़क सिंह बुधवार शाम करीब पांच बजे नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और पीएसी बल की मदद से सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे भूरेका गांव पुल के पास ग्रामीणों ने युवक का शव नहर में उतराता देखा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरजुस चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed