फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died an accident

होली पर घर जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 28 Mar 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
A young man died an accident
शोभिक का फा‌इल फोटो। - फोटो : HAZIYAPUR
टप्पल इंटरचेंज के समीप अलीगढ़-पलवल मार्ग पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला मथुरा क्षेत्र के गांव मडुआका व हाल निवासी हजियापुर शोभित उर्फ मनीष (24) पुत्र कुमरपाल शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर नोएडा से हजियापुर जा रहा था। युमना एक्सप्रेसवे से उतरते ही टप्पल इंटरचेंज के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोभित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । शोभित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर को गांव हजियापुर पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने थाना टप्पल में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मां से बोला 10 मिनट में पहुंच रहा हूं, लेकिन मिली मौत की खबर
रोते हुए मां सुनीता देवी ने बताया कि घटना से 10 मिनट पहले ही शोभित ने खुद को टप्पल इंटरजेंच पर बताते हुए कहा था कि वह चिप्स खा रहा है। 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। लेकिन 10 मिनट बाद शोभित की मौत की खबर मिली। तीन भाई बहनों के बीच शोभित सबसे बड़ा था। शोभित की मौत से भाई पंकज और बहन पूजा का रो रोकर बुरा हाल है। शोभित पिछले करीब 15 वर्ष से गांव हजियापुर में अपने मामा रामपाल के यहां भाई बहन और मम्मी सुनीता के साथ रह रहा था। करीब तीन साल से नोएडा में गाड़ी चलाता था। वहां से छुट्टी लेकर होली पर घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed