{"_id":"6a25dcf9ff1ff203ac0ee9d2","slug":"a-special-train-will-run-between-mathura-and-bareilly-for-the-police-recruitment-exam-aligarh-news-c-56-1-hts1003-149634-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मथुरा\nबरेली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मथुरा बरेली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Mon, 08 Jun 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 8, 9 और 10 जून को विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसमें बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन का ठहराव हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर होने से जिले के अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अनुसार 05309 बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन तीनों दिन बरेली जंक्शन से 4.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बदायूं से 4:48 बजे, उझानी से 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 5:32 बजे, कासगंज से 6:10 बजे, सिकंदराराऊ से 6:36 बजे, हाथरस सिटी से 7:17 बजे और मथुरा छावनी से 8:30 बजे प्रस्थान कर 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 05310 परीक्षा स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा छावनी से 1:25 बजे, हाथरस सिटी से 2: 13 बजे, सिकंदराराऊ से 2:42 बजे, कासगंज से 3:20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 3:40 बजे, उझानी से 4:17 बजे, बदायूं से 4:35 बजे छूटकर 5:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कासगंज-कानपुर के बीच भी चलेगी परीक्षा स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे ने 8, 9 और 10 जून को 05312/05311 कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर होते हुए कानपुर पहुंचेगी। इसका संचालन पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए किया जा रहा है।