{"_id":"66590180760ed1ef5e09cc74","slug":"a-nine-year-old-child-was-raped-in-atrauli-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101157-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली में नौ साल के बच्चे से कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली में नौ साल के बच्चे से कुकर्म
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सराय नूर में एक नौ साल के बच्चे के साथ मोहल्ला के ही एक युवक ने कुकर्म कर दिया। पुलिस ने बालक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसका बेटा कक्षा तीन में पढ़ता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे बेटा मोहल्ले की दुकान से खाने के लिए कुछ सामान लेने गया था।
उसी वक्त मोहल्ले का ही एक युवक वहां आ गया और बेटे को बहलाकर मक्का के खेत में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म कर डाला। बालक ने शोर मचाने का प्रयास तो आरोपी ने उसका मुंह दबोच लिया। धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार दिया जाएगा। जैसे तैसे छूटकर बालक घर पहुंचा तो वह खून से लथपथ था और बुरी तरह घबरा रहा था। बालक की हालत को देखकर उसकी मां बुरी तरह घबरा गई। काफी देर तक पूछने के बाद बालक ने डरते हुए आपबीती बताई। पीड़ित को लेकर महिला कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। संवाद