फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A huge fire broke out in the Sarasaul workshop of Aligarh

Aligarh News: सारसौल वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मुश्किल से पाया काबू, जनहानि नहीं

Fri, 20 Dec 2024 12:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

वर्कशॉप में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। अभी दो कमरों में हल्की सी आग दिख रही है। जिसके लिए तीन यूनिट मौके पर तैनात हैं।

विज्ञापन
A huge fire broke out in the Sarasaul workshop of Aligarh
वर्कशॉप में लगी आग से निकलती लपटें और धुआं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के सारसौल स्थित विद्युत विभाग के वर्कशॉप में अचानक सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से लगभग 16 करोड़ से अधिक रुपए के नुकसान का अनुमान है। दोपहर 12 तक पूरी तरह से आग को बुझाया नहीं जा सका। अभी भी दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। विद्युत विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगी थी। फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम को 4:20 बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर बन्ना देवी, गभाना, खैर व अतरौली की यूनिटों को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। अभी दो कमरों में हल्की सी आग दिख रही है। जिसके लिए तीन यूनिट मौके पर तैनात हैं।  प्रथमद्रष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed