{"_id":"6811122c57cf08d83702a861","slug":"a-car-hit-a-couple-riding-a-bike-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारी, महिला की मौत, पति व नातिनी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारी, महिला की मौत, पति व नातिनी घायल
Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:23 AM IST
सार
महेंद्र सिंह किसान हैं। वह पत्नी बीना देवी (45) और नातिनी अदिति के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां गभाना के गांव बहलोलपुर गए थे। शाम को वहां से लौटते समय हादसा हुआ। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित भीकमपुर के पास 29 अप्रैल को कार ने एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और नातिनी घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना जवां थाना क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी महेंद्र सिंह किसान हैं। वह 29 अप्रैल को पत्नी बीना देवी (45) और नातिनी अदिति के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां गभाना के गांव बहलोलपुर गए थे। शाम को वहां से लौटते समय हादसा हुआ। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज में भेजा। जहां चिकित्सकों ने बीना को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र और अदिति का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर पर परिजन जेएन मेडिकल काॅलेज पहुंच गए।
विज्ञापन