फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   46 साल रहा नीरज और देवानंद का साथ

46 साल रहा नीरज और देवानंद का साथ

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। गत वर्ष 26 सितंबर को जब देव आनंद के 88 वें जन्मदिन पर प्रख्यात गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ फोन पर उन्हें बधाई दे रहे थे तो अंदाजा न था अगले जन्मदिन पर देव आनंद हमारे बीच नहीं होंगे। 1970 में जब देवानंद ने निर्देशक के रूप में पहली फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ बनाई तो उसके गीत नीरज ने लिखे और 2011 में जब आखिरी फिल्म चार्जशीट बनाई तो उसका भी गीत नीरज ने लिखा। नीरज और देवानंद का आमना-सामना सन 1965 के आस-पास मुंबई में आयोजित एक कवि सम्मेलन में हुआ जिसकी अध्यक्षता देवआनंद कर रहे थे। गीत सुनकर उसी समय देवानंद ने सोच लिया था कि जब कभी वह अपनी निर्देशित फिल्म बनाएंगे नीरज उसके गीत लिखेंगे। इस तरह नीरज और देवानंद का 46 वर्ष पुराना साथ रहा। फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में उन्होंने पहला गीत..रंगीला रे.. लिखा। यह गीत देवानंद का लाइफ टाइम पसंदीदा गीत रहा। इस बात का जिक्र खुद देवानंद ने अपनी आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ में भी किया है। देवानंद की पहली निर्देशित फिल्म को लिखा गीत-‘रंगीला रे,तेरे रंग में यू रंगा है मेरा मन’ देवानंद आखिरी निर्देशित फिल्म को लिखा गीत- ‘मेरा इश्क भी तू, मेरा प्यार भी तू..’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed