{"_id":"8292","slug":"Aligarh-8292-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को बंधक बनाकर मवेशी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को बंधक बनाकर मवेशी लूटे
Aligarh
Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली। बरला क्षेत्र में मवेशी लुटेरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोग दहशत में है। कुछ दिन पहले भी लुटेरों ने गांव गाजीपुर से फायरिंग करते हुए पशु लूटे थे वहीं शुक्रवार रात को भी बदमाश एक किसान को बंधक बनाकर पशु लूट ले गए। पुलिस से घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है। गाजीपुर निवासी एदल गोस्वामी का घर से कुछ दूरी पर घेर है। वह शुक्र वार रात को अकेले घेर में सो रहे थे। देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेरकर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और उनके दो पशु मेटाडोर में लादकर ले गए। सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजन घेर में पहुंच गए। उन्हें बंधक बना देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी होने से मना किया है।
विज्ञापन