{"_id":"6-13407","slug":"Aligarh-13407-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राविधिक शिक्षा के दफ्तर में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राविधिक शिक्षा के दफ्तर में हंगामा
Aligarh
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। निजी पॉलीटेक्निक कालेज के छात्रों को रोल नंबर को लेकर बांसमंडी चौराहा केपास प्राविधिक शिक्षा के दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ। कालेज संचालकों व मैनेजरों की प्राविधिक शिक्षा सचिव से जमकर कहासुनी हुई। अलीगढ़ के एक कालेज के संचालक पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगा।
अलीगढ़ के चंडौस स्थित राजारामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट के संचालक निर्भय सिंह कुछ लोगों के साथ सोमवार को प्राविधिक शिक्षा सचिव के दफ्तर आए थे। वे अपने कालेजों के छात्रों के रोल नंबर जारी किए जाने की जानकारी लेने आए थे। सचिव द्वारा रोल नंबर जारी करने से इंकार किए जाने पर निर्भय सिंह और उनके साथ आए लोग भड़क गए। उनकी सचिव से कहासुनी हो गई। सचिव ने तीन दिन के अंदर रोल नंबर जारी किए जाने का लिखित आश्वासन दिया। कॉलेज संचालक निर्भय सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद छात्रों के रोल नंबर जारी नहीं किए गए। सचिव ने तीन जून को रोल नंबर जारी करने की बात कही थी। अब उन्होंने तीन दिन के अंदर रोल नंबर जारी करने का आश्वासन दे दिया है। धमकी व अभद्रता जैसी कोई बात नहीं हुई।