{"_id":"6-13402","slug":"Aligarh-13402-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोदपुर का उमैर जर्मनी में साध रहा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोदपुर का उमैर जर्मनी में साध रहा निशाना
Aligarh
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जर्मनी में 2 से 9 जून तक आयोजित रहे इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दोदपुर का उमैर निशाना साध रहा है। वहां से लौटने के बाद वह 22 जून को फिनलैंड में होने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए रवाना हो जाएगा। 22 से 29 जून तक फिनलैंड में आयोजित 5वें इंटरनेशनल जूनियर शॉटगन कप के लिए उसका चयन हो गया है।
आजाद नगर दोदपुर निवासी मो. उमैर खान ने इसी वर्ष मेयो कॉलेज अजमेर से 12 वीं पास किया है। उसके पिता मो. खालिद खान जिला राइफल संघ के सचिव है। पिता के साथ अलीगढ़ शूटिंग रेंज से गेम की शुरूआत कर मो. उमैर इंटरनेशनल खिलाड़ी बना। राष्ट्रीय राइफल संघ द्वारा आयोजित 55 वीं और 56वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (वर्ष 2011 एवं 2012) में रिनाउंड शॉट का खिताब जीतकर उमैर ने नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई। 2012 में फिनलैंड में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर कप में भाग लिया। उमैर के पिता मो. खालिद खान ने बताया कि फिलहाल वह जर्मनी में वह प्रैक्टिस कर रहा है। उसका गेम 5 जून से शुरू होगा। 10 जून को जर्मनी से लौटेगा तथा 22 जून को पुन: फिनलैंड रवाना हो जाएगा।