फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रिकॉर्ड नहीं दे रहे 11 सीएचसी अधीक्षक

रिकॉर्ड नहीं दे रहे 11 सीएचसी अधीक्षक

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। घोटाले की जांच को बुधवार को सीबीआई टीम फिर अलीगढ़ आ रही है। प्रदेश में बसपा शासन में हुए एनआरएचएम घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 11 सीएचसी के अधीक्षक सीबीआई को रिकॉर्ड नहीं दे रहे हैं। इसके कारण सीबीआई समय से जांच पूरी नहीं कर पा रही है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक एनआरएचएम के तहत प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम पर हुए खर्चों की जांच सीबीआई कर रही है। अलीगढ़ भी सीबीआई टीम कई बार आ चुकी है। सीबीआई को सीएचसी इगलास और हरदुआगंज को छोड़कर बाकी के अधीक्षकों ने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया। इस पर सीबीआई टीम सीएमओ से नाराजगी जता चुकी है। सीबीआई के तेवर देखते हुए सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र लिखकर रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई है। सीएमओ ने अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि सभी अधीक्षक अपनी -अपनी सीएचसी का रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध कराएं अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed