{"_id":"6-12867","slug":"Aligarh-12867-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट के बाद क्लीनर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट के बाद क्लीनर की हत्या
Aligarh
Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर के सारसौल इलाके से बदमाश क्लीनर की हत्या कर ट्रक लूट ले गए। मगर किसी खराबी के चलते बदमाश ट्रक को मथुरा रोड पर इगलास क्षेत्र के गांव ताहरपुर में छोड़कर भाग गए। सुबह खबर पर सक्रिय पुलिस और ट्रक स्वामी ने ट्रक व लाश को बरामद कर लिया। इस संबंध में क्लीनर के परिवार ने आसपास के ही लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मूल रूप से अकराबाद के गांव जिरौली हीरा सिंह निवासी राहुल (24) पुत्र राजकुमार सारसौल निवासी ट्रांसपोर्टर मुकेश कुमार के ट्रक संख्या पर यूपी 81 एए9437 पर बतौर क्लीनर तैनात था। सोमवार देर शाम ट्रक ईंट खलाकर आया था और कुछ खराबी आने के कारण सारसौल के पास एक ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़ा करा दिया गया। उसमें मरम्मत भी हुई। इसके बाद रात 11 बजे तक ट्रक वहां देखा गया, जिसकी निगरानी के लिए राहुल ट्रक पर रुका हुआ था। इसके बाद ट्रक वहां से गायब दिखा। सुबह किसी परिचित ने मुकेश को सूचना दी कि उनका ट्रक ताहरपुर में लावारिस अवस्था में खड़ा है और उस पर खून के धब्बे लगे हैं। इस पर मुकेश अपने एक परिचित के साथ ताहरपुर जाने लगा तो बाईपास पर तालसपुर पुलिस के पास भीड़ जुटी थी। वहां रुककर देखा तो पता चला कि लाश पड़ी है, जिसे मुकेश ने राहुल के रूप में पहचान लिया। उसके गले पर रेतने का निशान था। इस संबंध में मुकेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है।
सीओ के अनुसार जहां ट्रक खड़ा था, वहीं के कुछ लोगों पर शक जताया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।