{"_id":"5b8c4ef442c792766f1bc6eb","slug":"91535921908-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों को पुलिस ने दिया 28 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों को पुलिस ने दिया 28 लाख रुपये
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है, तो इसमें भला पुलिस कैसे पीछे रह सकती है। अलीगढ़ पुलिस ने अपने वेतन में से एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिया है।
अलीगढ़ की पुलिस ने भी अन्य विभाग व सामाजिक संगठनों की तरह मानवीय संवेदना प्रदर्शित किया है। पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों के नाम किया है। रविवार को एसएसपी अजय कुमार साहनी को आईजी प्रशासन के नाम यह चेक एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी आदि अधिकारियों ने सौंपा।
पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों के एक दिन का वेतन करीब 28 लाख 37 हजार रुपये है, जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जाएगा। इन रुपये को बैंक ड्राफ्ट उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को भेजा गया है। केरल में आई विपदा से आम जन टूट गए हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जीवन को पटरी पर लाने के लिए समय और आर्थिक सहायता की दरकार होगी। इसमें पुलिस कर्मियों की भी मदद शामिल हो गई।