{"_id":"5b46713b4f1c1ba64e8b5432","slug":"91531343163-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शासन की एस्मा की कार्रवाई के बावजूद वेतन उच्चीकरण समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनरतले लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। लेखपालों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए लेखपालों ने सरकार की दमनात्मक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। लेखपाल नेताओं ने चेतावनी दी कि लेखपाल सरकार की हिटलरशाही से डरने वाले नहीं हैं और यदि सख्ती बरती गई तो उग्र आंदोलन छेड़ देंगे।
जिलाध्यक्ष साहब सिंह व जिला मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने कहा कि लेखपाल एस्मा से डरने वाले नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हम आरपार की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे जीते बिना पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
तहसील कोल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि लेखपालों की मांगें जायज हैं। इस मौके पर हुकुम चंद्र प्रेमी, कैलाश चंद्र शर्मा, भानुप्रताप सिंह, जसवंत सिंह, हेमदत्त, विक्रम सिंह, देवेंद्र शर्मा, असरार अहमद, रामप्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद थे।