फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बेमेल गठबंधन हो गया फेल : कांग्रेस

बेमेल गठबंधन हो गया फेल : कांग्रेस

Wed, 20 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बेमेल गठबंधन हो गया फेल : कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की भाजपा पीडीपी गठबंधन वाली महबूबा मुफ्ती सरकार के पतन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस ने इसे भाजपा-पीडीपी की नूराकुश्ती करार दिया है।

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा है कि ये अच्छा ही हुआ कि ये बेमेल जोड़ी टूट गयी क्योंकि आतंकवाद की घटनायें व सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी इतनी बढ़ गई थी कि पूरे जम्मू कश्मीर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


यूपीए कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में आतंकवाद व विदेशी गोलीबारी की घटनाओं की संख्या वर्तमान सरकार के शासनकाल के मुकाबले आधी भी नहीं थी। केंद्र में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगभग चार साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुकी है लेकिन किसी भी क्षेत्र में ये सरकार दिखाई नहीं दे रही। समाज में वैमनस्यता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि चार साल तक आतंकवाद को पैदा करने वाली पीडीपी से अब समर्थन वापस लेकर भाजपा ने साफ कर दिया कि वह फिर से चुनाव की तैयारी में है। यह नूरा कुश्ती नहीं तो और क्या है।

भाजपा दशकों के कार्यकाल की बात करती है लेकिन उसने साढ़े चार साल के शासनकाल में क्या किया ये बताने के लिये उसके पास कुछ नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में साढ़ेे तीन साल सत्ता सुख भोगने के बाद जब भाजपा को लगा कि स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो रही हैं तो उसने इन सबके लिये महबूबा मुफ़्ती को ज़िम्मेदार ठहराते हुये सरकार से समर्थन वापस ले लिया।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोन-2 के प्रवक्ता इरशाद अहमद सलीम ने कहा है कि पीडीपी भाजपा गठबंधन केवल भारत के नक्शे में भाजपा सरकार का एक राज्य और बढ़ाने के लिए किया गया था। वरना दो बिल्कुल विपरीत विचारधारा के लोगों का गठबंधन नहीं हो सकता है। अब भाजपा सरकार जब चारो ओर से फेल हो रही है तो उसने समर्थन वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed