फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आतंकी दहशत में स्टेशन.. अलर्ट के साथ चेकिंग

आतंकी दहशत में स्टेशन.. अलर्ट के साथ चेकिंग

Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
आतंकी दहशत में स्टेशन.. अलर्ट के साथ चेकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कश्मीर में पकड़े गए आतंकियों से मिली जानकारी के बाद गणतंत्र दिवस से पहले और बाद तक पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि रेलवे स्टेशन, ट्रेनें और रेलवे ट्रैक एक साफ्ट टारगेट बन सकता है।

जिसके बाद से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस से पहले और बाद तक सुरक्षा विशेष तौर से बढ़ा दी गई है। रविवार को आरपीएफ ने स्निपर डाग स्क्वायड लिनी के साथ स्टेशन, ट्रैक और ट्रेनों में चेकिंग की।
विज्ञापन


लिनी को उसके ट्रेनर कपिल लेकर आए थे। लिनी विस्फोटक पदार्थों को ढूंढने में निपुण है और आरपीएफ का निजी डाग स्क्वायड है। आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि अलर्ट जारी है इसलिए लगातार सघन चेकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को उन्होंने एएसआई ओंकार सिंह, हैड कांस्टेबिल अमरनाथ, सिपाही नेत्रपाल, श्याम शर्मा, सोहन सिंह के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, दोनों फुट ओवरब्रिज, सिटी साइड, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल हाउस में चेकिंग की गई है।


रात में आरपीएफ की अलग-अलग टीम रेलवे ट्रैक की गश्त कर रही हैं। इसके अलावा गैंगमैन भी अपने स्तर पर ट्रैक की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान आरपीएफ टीम के साथ जीआरपी की टीम भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed