{"_id":"5a08a77e4f1c1bc8678bae7c","slug":"91510516606-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदकथा में 19 को होगा निर्धन कन्याओं का विवाह..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदकथा में 19 को होगा निर्धन कन्याओं का विवाह..
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
वेदकथा में 19 को होगा निर्धन कन्याओं का विवाह
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
वेद प्रचार समिति के तहत रामघाट रोड स्थित क्वार्सी बिजलीघर के पास आज से शुरू होकर 19 नवंबर तक वेदकथा की अमृत वर्षा होगी।
समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा शैली एडवोकेट ने बताया कि वेद प्रचार समिति कथा बदायूं के संजीव रूप सुनाएंगे। इसके साथ ही शांती कुंज हरिद्वार के विद्वान भी प्रवचन देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री संदीप सिंह, सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, विशिष्ट अतिथि सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, इगलास विधायक राजवीर सिंह दिलेर एवं खैर विधायक अनूप वाल्मीकि होंगे।
कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रात: छह से सात बजे तक योग प्रशिक्षण, प्रात: नौ से 11 बजे तक वैदिक यज्ञ होगा। इसके बाद दोपहर एक से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन वेदकथा होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रात: आठ से एक बजे तक गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। प्रेसवार्ता में बलवेंद्र कुमार बबलू ठेकेदार, डॉ. आरएस राघव, प्रतिभा राघव, ठा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।