{"_id":"5c61df93bdec224e364fa2e1","slug":"81549918099-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़।
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के तत्वावधान में छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कई दर्जन की संख्या में अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। इससे पहले बार की मीटिंग हुई इसमें पैदल मार्च कर ज्ञापन देने का निर्णय हुआ। इसी क्रम में अब आज मंगलवार को अधिवक्ता दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जाएंगे।
दीवानी से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट पर संबोधित करते हुए दी अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया।
यहां बताया कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, बिल्डिंग निर्माण, इंटरनेट युक्त आधुनिक पुस्तकालय, शौचालय व महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से शौचालय, केंद्र सरकार के वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ का बजट अधिवक्ताओं व वादकारियों के वेलफेयर शामिल करने, अधिवक्ता और उनके परिजनों का बीमा कराने, नए अधिवक्ताओं को प्रेक्टिस के पांच वर्ष तक दस हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करने, अधिवक्ता की मृत्यु होने, गंभीर बीमार होने पर बार काउंसिल से बजट उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन
महासचिव अनूप कौशिक ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब समय आ गया है कि अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरें और अपने हक को लें। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह 7.30 बजे बस से अधिवक्ता दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना होंगे। यहां से लाखों की संख्या में अधिवक्ता राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे।
पैदल मार्च में अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन एवं अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता, राजमुकुट वार्ष्णेय, राजवीर शर्मा, आरके शर्मा, दि अलीगढ़ टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार कंसल, राजेंद्र गुप्ता, योगेश सारस्वत, ब्रजेश सिंह, अंशुमान गौतम, सुनीत गौतम, बृजेश रौतेला आदि मौजूद थे।